फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   339 frontline workers vaccinated

दूसरे चरण के अभियान में फ्रंटलाइन वर्करों का हुआ टीकाकरण

Fri, 05 Feb 2021 10:23 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 10:23 PM IST
विज्ञापन
339 frontline workers vaccinated
गोंडा। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए होने वाले टीकाकरण अभियान का दूसरा चरण शुक्रवार से शुरू हुआ। टीकाकरण अभियान के पहले चरण में जिले के 11706 स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना संक्रमण से बचने के लिए टीका लगाया गया।
विज्ञापन

अभियान के दूसरे चरण में कोरोना संक्रमण काल में जरूरी सेवाएं देने वाले पुलिसकर्मियों, राजस्व कर्मचारियों, प्रशासनिक अधिकारियों समेत सभी फ्रंट लाइन वर्करों को टीका लगाया जाना है। जिसमें पहले दिन शुक्रवार को जिला अस्पताल, महिला अस्पताल व एससीपीएम मेडिकल कालेज में 6 सत्रों में फ्रंटलाइन वर्करों को टीका लगाया गया।
विज्ञापन

टीकाकरण केंद्रों पर सेल्फी प्वाइंट बनाए गए जिसमें टीकाकरण के बाद बरतने वाली सावधानियों व आवश्यक निर्देशों को लिखा गया था। फ्रंटलाइन वर्करों ने टीका लगवाने के बाद सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल में नगर मजिस्ट्रेट वंदना त्रिवेदी, एसडीएम सदर कुलदीप सिंह, एसडीएम वीर बहादुर यादव, अरुण सिंह समेत कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों व अन्य फ्रंटलाइन वर्करों ने टीका लगवाया व सेल्फी लिया। शुक्रवार को 339 फ्रंट लाइन वर्करों ने टीका लगवाया।
टीकाकरण को लेकर जिले में स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन ने महीनों से तैयारी कर दो बार टीकाकरण का पूर्वाभ्यास किया। जिससे टीकाकरण अभियान में अव्यवस्था व समस्या न हो। वहीं शुक्रवार को जिला अस्पताल स्थित कोविड अस्पताल के टीकाकरण सत्र में व्यवस्थाओं की कलई खुलकर सामने आई।
टीकाकरण के दूसरे चरण में कोविड अस्पताल में टीकाकरण के लिए बने नियमों का पालन नहीं हो रहा था। लाभार्थियों पूरे अस्पताल में भीड़ लगाए दिखाई पड़े। टीकाकरण के बने नियम के अनुसार चयनित लाभार्थियों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना आवश्यक होगा।
जिसके लिए सभी टीकाकरण केंद्रों पर वेटिंग एरिया बनाया गया जिसमें बैठकर लाभार्थी अपनी बारी का इंतजार करेंगे। एक बार में सिर्फ एक व्यक्ति को ही टीकाकरण कक्ष में जाना होगा। इसके विपरीत लाभार्थी वेटिंग एरिया में न बैठकर पूरे अस्पताल में टहल रहे थे। वहीं कुछ लोग टीकाकरण कक्ष के सामने लाइन लगाए खड़े दिखाई पड़े।
फ्रंट लाइन वर्करों के टीकाकरण के लिए शुक्रवार से शुरू हुए अभियान में सिटी मजिस्ट्रेट सहित अन्य कई अधिकारियों ने टीकाकरण कराया। इसके बाद कलेक्ट्रेट द्वार पर बने सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी लेकर प्रसन्न मुद्रा में सेल्फी ली।
सुबह जिला अस्पताल में नगर मजिस्ट्रेट वंदना त्रिवेदी, एसडीएम सदर कुलदीप सिंह, एसडीएम वीर बहादुर यादव, सूचना विभाग के अरुण सिंह समेत कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों व अन्य फ्रंटलाइन वर्करों ने टीका लगवाया व सेल्फी लिया। शाम को व्यस्तता के कारण जिलाधिकारी व एसपी टीका नहीं लगवा सके।

बताया गया कि शनिवार को डीएम व एसपी टीका लगवाएंगे। डीम ने कहा कि कोरोना के दौरान जिन कर्मियों व अधिकारियों ने मेहनत की उन्हें बिना किसी हिचकिचाहट के टीका लगवाना चाहिए। शुक्रवार को 339 फ्रंट लाइन वर्करों ने टीका लगवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed