{"_id":"684c63a1900d1b131407ab82","slug":"31-contract-workers-who-were-removed-got-their-jobs-after-11-months-gonda-news-c-100-1-gon1001-139196-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: हटाए गए 31 संविदाकर्मी 11 माह बाद पाए नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: हटाए गए 31 संविदाकर्मी 11 माह बाद पाए नौकरी
Fri, 13 Jun 2025 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 13 Jun 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान एनएचएम के तहत विभिन्न पदों पर 132 कर्मियों की संविदा पर भर्ती की गई थी। जिन्हें तत्कालीन जिला अस्पताल, कोविड बिल्डिंग, सीएमओ कार्यालय व विभिन्न सीएचसी पर तैनात किया गया था। इनको पहली बार 31 मार्च 2023 को सेवा समाप्ति का नोटिस दिया गया था। बाद में महानिदेशालय के निर्देशानुसार तीन-तीन माह तक कई बार संविदा बढ़ाई गई। इस दौरान कई कर्मियों ने दूसरे विभागों में नौकरी जॉइन कर ली। बचे हुए 42 कर्मियों की 31 जुलाई 2024 को संविदा समाप्त कर दी गई। कर्मियों ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से मुलाकात की थी। डिप्टी सीएम ने एनएचएम के निदेशक को निर्देशित किया था कि रिक्त पदों पर इन कर्मियों को प्राथमिकता दी जाए। डीएम व सीएमओ से लगातार गुहार लगाने के बाद पहले चरण में 11 पदों पर कर्मियों की भर्ती की गई। शेष 31 कर्मियों को बृहस्पतिवार को विभिन्न पदों पर नियुक्त किया गया।
सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा ने बताया कि इन कर्मियों ने कोरोना संक्रमण के दौरान जान जोखिम में डालकर लोगों की मदद की थी। अब सभी कर्मियों का समायोजन हो गया है। इन्हें महिला अस्पताल व सीएचसी पर तैनात किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा ने बताया कि इन कर्मियों ने कोरोना संक्रमण के दौरान जान जोखिम में डालकर लोगों की मदद की थी। अब सभी कर्मियों का समायोजन हो गया है। इन्हें महिला अस्पताल व सीएचसी पर तैनात किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन