फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   30 huts burnt along with cash worth two lakhs and jewelery worth three lakhs

Gonda News: 30 झोपड़ियों संग दो लाख की नकदी व तीन लाख के गहने जले

Tue, 30 Apr 2024 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 30 Apr 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
30 huts burnt along with cash worth two lakhs and jewelery worth three lakhs
बलरामपुर। हरैया सतघरवा क्षेत्र की ग्राम पंचायत लौकी कला के मजरे इमलिहवा निवासी राजेश कुमार की झोपड़ी में मंगलवार शाम अज्ञात कारणों से आग लग गई। तेज हवा चलने से आग तेजी से फैलने लगी और आसपास रहने वाले फूलचंद्र, राजू, भूरे, रामदुलारे, अवधेश कुमार, प्रेम कुमार, कमलेश, झलारे, रामफेरे, राधेश्याम, घनश्याम, महेश कुमार, रक्षाराम, मंगरे, गुल्ले, जिलेदार, छोटेबाबू, छेदीराम, कृष्णकुमार, वकील, गुलाब, लालबाबू, पतिराम, कौशल्या, सोनू, रवि कुमार व सुशीला सहित 30 लोगों की झोपड़ियां जलने लगीं। प्रधान जानवी कुमार शुक्ल की सूचना पर पहुंची फायरब्रिगेड की टीम व थाने की पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। मगर तब तक उक्त सभी लोगों की घर गृहस्थी का सामान जलने के साथ ही महेश, सोनू, राधेश्याम, घनश्याम व रवि कुमार के घर में रखी करीब दो लाख रुपये की नकदी और तीन लाख रुपये के जेवर भी जल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed