फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   2850 hand pumps poor

2850 हैंडपंप खराब

Sat, 02 Apr 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Sat, 02 Apr 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
ढाई साल से नये इंडिया मार्का हैंडपंप लगाना बंद है और रखरखाव की जिम्मेदारी ग्राम पंचायतों की है। विधायक के प्रस्ताव पर ही हैंडपंप रिबोर कराए जा सकते हैं। यह कार्य भी नहीं हो रहा है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था लड़खड़ा गई है।

2850 हैंडपंपों को रिबोर होने का इंतजार है। शासन ने ढाई साल पहले इंडिया मार्का हैंडपंप लगाना बंद कर दिया और पानी टंकी को वरीयता दे रहा है। पहले से लगे इंडिया मार्का हैंडपंप का रखरखाव ग्राम पंचायतों को मिलने के बाद से जल निगम के अवर अभियंताओं की ब्लॉक से छुट्टी कर दी गई।
विज्ञापन


इसके बाद ग्राम पंचायतों के पास कोई तकनीकी स्टाफ नहीं बचा। ब्लॉक व न्याय पंचायत स्तर पर कोई मिस्त्री नहीं है। ऐसे में हैंडपंप के पानी का परीक्षण नहीं हो पा रहा है। शुद्धता की जानकारी आम लोगों को नहीं हो पा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंडिया मार्का हैंडपंप को रिबोर कराने के लिए विधायक एक सूची सीडीओ को देंगे। इस सूची की प्रशासनिक स्वीकृति डीएम देगें। इसके बाद अधिशासी अभियंता क्षेत्रवार अवर अभियंता को हैंडपंप रिबोर की सूची देते हुए सामान मुहैया कराएंगे। 

ग्रामीण अंचल की आबादी 32 लाख 8890 है। इनमें 16 ब्लॉक शामिल हैं। रुपईडीह में 250, इटियाथोक में 200, पड़रीकृपाल में 150, झंझरी में 200, मुजेहना में 150, कटराबाजार में 200, हलधरमऊ में 150, कर्नलगंज में 150, परसपुर में 200, बेलसर में 150, तरबगंज में ़100, वजीरगंज में 150, नवाबगंज में 150, मनकापुर में 200, बभनजोत में 250, छपिया में 200 हैंडपंप खराब खड़े हैं। इन हैंडपंपों क परीक्षण ही नहीं हो पा रहा है कि इनकी मरम्मत होगी या रिबोर । 


गांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व स्कूल के कई हैंडपंप खराब हैं, लेकिन यह रिबोर होंगे या मरम्मत, यह ग्राम पंचायतें तय नहीं कर पा रही हैं। तरबगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगा हैंडपंप खराब होने पर सीएमओ ने पत्र लिखा, लेकिन समस्या का निस्तारण नहीं हो पाया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed