फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   27.27 crore will change the appearance of five roads

27 करोड़ से पांच सड़कों की बदलेगी सूरत, पांच लाख लोगों को राहत

Fri, 11 Jun 2021 08:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 08:57 PM IST
विज्ञापन
27.27 crore will change the appearance of five roads
गोंडा। अनलॉक होते ही कोरोना संकट के कारण ठप्प पड़े विकास कार्य अब फिर रफ्तार पकड़ने लगे हैं। इसके चलते ही जिले में लंबे समय के बाद सड़कों के विकास की बड़ी परियोजनाओं को स्वीकृति मिली है।
विज्ञापन

27 करोड़ 27 लाख के खर्च से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़ी पांच प्रमुख सड़कों के निर्माण कार्य को स्वीकृति मिली है। इससे सौ से अधिक गांवों की पांच लाख की आबादी को बेहतर सड़क की सौगात का फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

प्रस्तावित कार्य योजना में तीन जिलों को जोड़ने वाली सड़कों से कई गांव सीधे जुड़ जाएंगे। सड़कों के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है और एक साल में निर्माण कार्य पूरे होने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में कई सड़कें हैं जिन पर चलना आसान नही है। खास तौर पर बभनजोत व मनकापुर में कई सड़कों के निर्माण की जरूरत बीते लंबे समय से महसूस की जा रही थी।
इसे लेकर गौरा के विधायक प्रभात वर्मा ने शासन को प्रस्ताव भेजा था। उसमें इन सड़कों के निर्माण का कार्य भी शामिल था। इंटियाथोक ब्लाक में दो प्रमुख सड़कों का निर्माण शुरू हो चुका है।

अब बभनजोज व मनकापुर क्षेत्र की पांच सड़कों के लिए बजट स्वीकृत हुए हैं। इन सड़कों के निर्माण कार्य के लिए 27 करोड़ 27 लाख का बजट स्वीकृत हुआ है। इससे पांचों सड़कों की सूरत पूरी तरह बदलेगी और सौ से अधिक गांव के लोग सीधे मुख्य सड़कों से जुड़ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed