फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   26 thousand youths will vote for the first time

26 हजार युवा पहली बार करेंगे मतदान

Thu, 12 Jan 2017 10:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 12 Jan 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन
26 thousand youths will vote for the first time
जिले में 26 हजार युवा मतदाता पहली बार विधानसभा चुनाव में मतदान करेंगे। जनपद की चारों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 76 हजार 855 मतदाता बढ़े हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान 15 लाख 37 हजार 506 मतदाता जिले के चार विधायकों का चुनाव करेंगे। गुरुवार को जिला निर्वाचन कार्यालय ने नई मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया। इस सूची से 23 हजार 171 बोगस नाम काटे भी गए हैं। आलेख प्रकाशन तक जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 14 लाख 83 हजार 823 मतदाता पंजीकृत थे।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम राम विशाल मिश्र ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विधानसभा चुनाव 2017 के लिए नई मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। जिले में कुल 76 हजार 855 मतदाता बढ़े हैं। जांच के दौरान मृतकों व अन्य सहित चारों विधानसभा क्षेत्रों में 23 हजार 171 मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से काट दिए गए। जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में 18 से 19 वर्ष की आयु के 25 हजार 587 युवा मतदाताओं को वोटर लिस्ट में शामिल किया गया है।
विज्ञापन


चारों विधानसभा क्षेत्रों में आठ लाख 48 हजार 295 पुरुष, छह लाख 89 हजार 155 महिला व 56 अन्य मतदाता विधानसभा चुनाव के दौरान अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिले में अंतिम प्रकाशन के बाद वोटरों की कुल संख्या 15 लाख 37 हजार 506 हो गई है। जिले मेें सबसे अधिक मतदाता उतरौला विधानसभा क्षेत्र में हैं तथा सबसे कम मतदाता गैसड़ी विधानसभा क्षेत्र में दर्ज किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में वोटरों की संख्या
विधान सभा क्षेत्र  पुरुष मतदाता   महिला मतदाता  अन्य  कुल मतदाता
तुलसीपुर-    201772        164761        14        366547
गैसड़ी-        190078        158856        21        348955

उतरौला-        229224        182084        12        411320
बलरामपुर सदर     227221    183454        9        410684
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed