फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   24 hours jam at the Gonda-Balrampur road

24 घंटे जाम रहा गोंडा-बलरामपुर मार्ग

Sun, 16 Oct 2016 10:47 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Sun, 16 Oct 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
24 hours jam at the Gonda-Balrampur road
जाम में फंसे ट्रक - फोटो : अमर उजाला
इटियाथोक थाना क्षेत्र के गोंडा-बलरामपुर मार्ग पर रामदेवनगर के पास शनिवार की सुबह ट्रक फंस जाने के चलते गोंडा-बलरामपुर मार्ग 24 घंटे तक बाधित रहा। रविवार को कड़ी मसक्कत के बाद सड़क का निर्माण करा रही कंपनी के लोगों ने किसी तरह ट्रक को गड्ढे से निकाला और जाम खुलवाया, लेकिन कुछ दूर जाने के बाद ट्रक फिर से एक गहरे गड्ढे में फंस गया है। आवागमन बाधित होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। 
विज्ञापन


गोंडा-बलरामपुर मार्ग पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं। इन गड्ढों में आए दिन वाहन फंस जाते हैं। सड़क निर्माण का कार्य शुरू हो जाने के चलते यह समस्या और भी बढु गई है। शनिवार की सुबह एक ट्रक रामदेवनगर के पास गड्ढे में फंस गया, जिससे यह मार्ग पूरी तरह जाम हो गया।
विज्ञापन


देर रात बढ़नी से बलरामपुर तुलसीपुर जाने वाली बसें भी इसी गड्ढे में फंस गईं, जिससे यात्री दोपहर तक परेशान रहे। आवागमन बाधित होने से करीब दो किमी तक भारी वाहनों की लाइन लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर बाद सड़क का निर्माण करा रही कंपनी के लोगों ने किसी तरह से ट्रक को हटाकर जाम खुलवाया, लेकिन कुछ ही दूर जाने के बाद ट्रक फिर से गहरे गड्ढे में फंस गया। मार्ग जाम होने से लोगों को आवागमन में दिक्कतें हुईं। आक्रोशित लोगों ने इस मार्ग को ठीक कराने की मांग की है। 

इटियाथोक कस्बे के रहने वाले छात्र हर्षित शुक्ला का कहना है कि रोजाना इस जाम की समस्या के कारण छात्रों को स्कूल आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तुलसीपुर के रहने वाले रेहान अहमद खान ने बताया कि वह मुंबई से लौट रहे हैं।


लखनऊ से बस पकड़कर वह तुलसीपुर जा रहे थे, लेकिन रात से ही बस के जाम में फंसे होने के कारण वह रास्ते में ही फंसे हुए हैं। बनारस के रहने वाले ट्रक चालक रामजनम सिंह ने कहा कि ऐसी सड़कों के कारण अक्सर ट्रक चालकों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed