{"_id":"6a47f802dfec908fe30bc436","slug":"24-cattle-die-in-cow-shelter-in-one-month-gonda-news-c-100-1-gon1041-161526-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: गोशाला में एक माह में 24 मवेशियों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: गोशाला में एक माह में 24 मवेशियों की मौत
Fri, 03 Jul 2026 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 03 Jul 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
रुपईडीह। पिपरा बाजार स्थित गोशाला में अव्यवस्था के कारण एक माह में 24 मवेशियों की मौत हो चुकी है। मृत मवेशियों को परिसर में ही दफना दिया जाता है। इसकी बदबू पास के रामभारी तक फैल रही है। नाराज ग्रामीणों ने जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
शुक्रवार दोपहर गोशाला में एक मवेशी मृत मिला, जबकि तीन मरणासन्न हालत में पड़े थे। मृत मवेशी अन्य जानवरों के बीच ही पड़ा था। गोशाला में कुल 62 मवेशी पाए गए। उनके रहने और खाने के लिए भूसे के अलावा कोई समुचित व्यवस्था नहीं थी। प्यासे मवेशी इधर-उधर भटकते नजर आए। मौके पर मौजूद हृदय राम और राम लखन ने बताया कि गोशाला में पानी का पंप खराब है। बाहर से इंजन मांगकर पानी भरा जाता है। ग्राम पंचायत सचिव देवेश श्रीवास्तव ने बताया कि सरकार से गोशाला संचालन के लिए जो भी व्यवस्था मिल रही है, वह मवेशियों को दी जा रही है। (संवाद)