{"_id":"6941a064d3378506a703d036","slug":"22-year-old-voter-list-has-to-be-searched-from-the-maternal-home-gonda-news-c-100-1-gon1003-148906-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: मायके से तलाशनी पड़ रही 22 साल पुरानी वोटर सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: मायके से तलाशनी पड़ रही 22 साल पुरानी वोटर सूची
Tue, 16 Dec 2025 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 16 Dec 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। जिले में लोकसभा व विधानसभा की मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में फॉर्म की पुष्टि के लिए महिलाएं विशेष चुनौतियों का सामना कर रही हैं। उन्हें मायके से 2003 मतदाता सूची की जानकारी एकत्र करनी पड़ रही है। मायके में किसी के न होने की स्थिति में उन्हें दादा-दादी के साथ ही नाना-नानी की जानकारी जुटाने के लिए मशक्कत करनीं पड़ रही है।
मंगलवार को प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष उमापति त्रिपाठी कटरा बाजार ब्लॉक के अपनी पंचायत सर्वांगपुर में बीएलओ के साथ एसआईआर फॉर्म की मैपिंग करवाते नजर आए। इस तरह से करीब चार सौ में से सिर्फ 50 महिलाओं की ही मैपिंग हो सकी है। बाकी महिला मतदाता अपने जानकारी जुटाने के लिए समय मांगा। जिलाध्यक्ष ने बताया कि उनके ग्राम पंचायत में चार बूथ हैं। सभी पर महिला कर्मचारी बीएलओ के तौर पर कार्यरत हैं। मतदाताओं की मैपिंग में हरसंभव मदद कर रहे हैं। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बीएलओ पिंकी, रेनू, पूनम व कमलेश मौजूद रहीं।
एडीएम आलोक कुमार ने बताया कि मैपिंग के साथ ही मृतक, शिफ्टेड और न मिलने वाले मतदाताओं की जानकारी जुटाई जा रही है। इसके लिए नोडल अधिकारियों को बूथवार जिम्मेदारी दी गई। इसमें जिले स्तरीय अधिकारी लगाए गए हैं। बैठक करके उन्हें आयोग के दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई है।