{"_id":"ac3e508df49baa85dad0b107150dfb47","slug":"215-candidates-filled-handout-on-13-seats-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 सीटों पर 215 प्रत्याशियों ने भरा परचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13 सीटों पर 215 प्रत्याशियों ने भरा परचा
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रथम चरण में होने वाले पंचायत चुनाव में करनैलगंज क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य की 13 सीटों पर कुल 215 लोगों ने परचा भरा है। नामांकन के दूसरे दिन मंगलवार को जिला मुख्यालय पर जिला उप निर्वाचन अधिकारी के समक्ष 148 लोगों ने जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया।
करनैलगंज क्षेत्र की 13 जिला पंचायत सदस्यों की सीट हथियाने के लिए मैदान में उतरे लोगों की तस्वीर साफ हो गई है। प्रथम चरण के 13 जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 215 उम्मीदवारों में घमासान मुकाबला होना तय माना जा रहा है।
पहले दिन 67 लोगों ने उम्मीदवारी के लिए पर्चा दाखिल किया था। पितृ पक्ष शुरू होने की वजह से पहले दिन नामांकन करने वालों की तादाद कम रही। मंगलवार को दूसरे दिन नामांकन प्रक्रिया की आखिरी तारीख होने से संभावित उम्मीदवारों की भारी भीड़ जुटी।
विज्ञापन
दूसरे दिन 148 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। भाजपा समर्थित उम्मीदवार रमेश कुमार ओझा ने धनावा क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन किया। हलधरमऊ पश्चिमी से हर्षधर ने परचा भरा। वहीं, परसपुर जिला पंचायत सदस्य पद के लिए भाजपा से अशोक कुमारी ने नामांकन किया।
इस मौके पर विधायक बावन सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अकबाल तिवारी, सूर्य नारायन तिवारी आदि मौजूद रहे। वहीं हलधरमऊ मध्य से सपा के राजू ओझा ने परचा दाखिल किया। इस बाबत जिला उप निर्वाचन अधिकारी त्रिलोकी सिंह ने बताया कि करनैलगंज क्षेत्र से प्रथम चरण के लिए 215 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया है।