फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   21 children ill from eating mdm

एमडीएम खाने से 21 बच्चे बीमार

Thu, 10 Sep 2015 10:56 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 10 Sep 2015 10:56 PM IST
विज्ञापन
उपचार के बाद बच्चों की तबियत में कुछ सुधार हुआ। सूचना पर खंड शिक्षा अधिकारी ने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही।
विज्ञापन


गुरुवार को स्कूल में बच्चों ने दूषित एमडीएम परोसे जाने के खिलाफ विरोध भी जताया। यह घटना प्राथमिक विद्यालय नंदमहरा में हुई जहां बुधवार को बच्चों को एमडीएम में कोफ्ता चावल तथा दूध दिया गया था। छुट्टी के बाद बच्चे घर पहुंचे तो उन्हें पेट दर्द, उल्टी व दस्त होने लगी।

अभिभावक राधेश्याम, सनेही, मो. युनुस, जुमाई, आशाराम, लाला, ननके आदि के मुताबिक स्कूल से घर लौटे छात्र अकबर अली, अशोक, राज कुमार, राबिया, सुुुभाष, वीरेन्द्र, विजय, अजय, सोहन, सुषमा, राजेश, राज कुमारी, गोलू, मंशा, अनीता, विजय, पवन कुमार, ममता, शिव कुमार व प्रभावती बीमार हो गए।
विज्ञापन


अभिभावकों के मुताबिक बच्चों की तबियत स्कूल का खाना खाने से खराब हुई। परिवारीजनों ने बीमार बच्चों को इलाज के लिए आननफानन तुलसीपुर स्थित प्राइवेट व सरकारी अस्पताल पहुंचाया। इलाज के बाद बच्चों की हालत में सुधार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार देर रात तक बच्चों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। बच्चों का इलाज करने वाले डाॅक्टरों ने बताया कि बच्चों में प्राथमिक तौर पर फूड पॉयजनिंग के लक्षण मिले। बच्चों की सेहत ठीक होने पर परिवारीजनों ने राहत की सांस ली है। 


गुरुवार को स्कूल में मौजूद शिक्षामित्र विजय कुमार ने बताया कि बच्चों को बुधवार को एमडीएम में कोफ्ता-चावल तथा दूध दिया गया था। स्कूल में कोई भी बच्चा बीमार नहीं हुआ था। घर जाने के बाद बच्चों की तबियत बिगड़ने की जानकारी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed