फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   शान से लहराया तिरंगा, प्रतियोगिताएं व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम

शान से लहराया तिरंगा, प्रतियोगिताएं व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम

Fri, 17 Aug 2018 12:50 AM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
शान से लहराया तिरंगा, प्रतियोगिताएं व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम
गोंडा। स्वतंत्रता दिवस पर मंडलायुक्त कार्यालय, कलेक्ट्रेट परिसर सहित सरकारी कार्यालयों, संस्थानों व स्कूलों में शान से राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया। अधिकारियों, कर्मचारियों ने देश भक्ति एवं कर्तव्य निष्ठा का संकल्प लिया। दौड़ सहित अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं, जिसमें अव्वल रहे प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

72वें स्वाधीनता दिवस पर देवीपाटन मंडल में आयुक्त सुधेश कुमार ओझा ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने कहा कि आसमां में फहरा रहा तिरंगा आज हमसे सवाल पूछता है कि हमने अपने देश के लिए क्या किया है और क्या कर रहे हैं। उन अमर शहीदों की कुर्बानियों को कहीं जाया तो नहीं कर रहे। सिर्फ औपचारिकता का समय नहीं रहा। राष्ट्र के प्रति हमें अपने दायित्वों और आजादी के महत्व को समझना होगा।
विज्ञापन


संयुक्त विकास आयुक्त देवीपाटन मण्डल ने भी विचार रखे। राजकीय इंटर कॉलेज की छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत किए। डीआईजी कैंप कार्यालय पर डीआईजी एके राय ने ध्वजारोहण किया। डीएम प्रभांशुकुमार श्रीवास्तव ने कलेक्ट्रेट परिसर वेंकटाचार्य में ध्वजारोहण किया। कलेक्ट्रेट परिसर में सरयू प्रसाद कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज की छात्राओं ने राष्ट्रगान प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राम अचल आचार्य को अंगवस्त्र तथा जीजीआईसी की छात्राओं को उपहार भेंट किए। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी लल्लन सिंह ने झंडारोहण किया। दोपहर बाद डीएम व एसपी की अगुवाई में 250 मीटर तिरंगे के साथ विशाल रैली निकली। डीएम व एसपी ने झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया तथा स्वयं रैली में शामिल हो भारत माता की जय व वन्देमातरम के जयघोष लगाए।

स्वतंत्रता दिवस पर जनपद न्यायाधीश सुभाष चंद्र ने जनपद न्यायालय भवन पर झंडारोहण किया। विकास भवन के सामने क्रास कंट्री दौड़ प्रतियोगिता हुई, जिसे मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।


छात्राओं को बांटे सिनेरेट्री नैपकिन
वतंत्रता दिवस पर लायंस क्लब गोंडा अवध ने गरीब बेटियों की परेशानी को महसूस करते हुए उनके साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया। इस दौरान उन्हें निशुल्क चिकित्सीय परामर्श देने का आश्वासन देते हुए शर्म व संकोच छोड़ने का आह्वान किया और निशुल्क नैपकिन उपलब्ध कराया गया। लायन डॉ. अनिता मिश्रा ने छात्राओं को स्वस्थ तन व मन के बारे में जानकारी देते हुए छात्राओं को (लगभग 600) नि:शुल्क सिनेरेट्री नैपकिन बांटे।

निकाली जागरूकता रैलियां, लिया संकल्प
गोंडा। स्वतंत्रता दिवस पर ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह जागरूकता रैलियां निकाली गईं, जिसमें देश के प्रति सब कुछ समर्पित करने, अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी से निर्वहन करने का संकल्प लिया गया।
बड़गांव स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. वीरेंश्वर चौधरी, डॉ. रश्मि वर्मा ,डॉ .अरविंद गुप्त व सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश अग्रवाल की मौजूदगी में भारत मां का पूजन किया गया। श्री मां आईटीआई गायत्रीपुरम में प्रबंधक डॉ. छोटेलाल दीक्षित ने ध्वजारोहण किया। सुवंस मिलेनियम स्कूल में सूरज सिंह ने ध्वजारोहण किया।

सनबीम पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर विविध कार्यक्रम हुए। मदरसा टेरेसा पब्लिक स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। नेशनल पब्लिक स्कूल में अध्यक्ष ओमप्रकाश छावड़ा ने ध्वजारोहण किया। पंतनगर स्थित सेकेरेड हार्ट्स पबिल्क स्कूल में प्रबंधक डीके श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण किया। हिंदू युवा वाहिनी नगर अध्यक्ष केशव ठक्कुर ने बताया कि बड़गांव पुलिस चौकी के निकट स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।
बालपुर क्षेत्र के नेशनल पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं ने भारत मां का चित्र बनाकर लोगों में देशभक्ति पैदा कर दी। क्षेत्र के किसान बंधु इंटर कॉलेज, जगतपाल सिंह इंटर कॉलेज में ध्वजारोहण किया गया। नवाबगंज में समाज कल्याण मंत्री रमापति राम शास्त्री ने वैष्णवी गैस ऐजेंसी पर ध्वजारोहण किया। तमाम स्थानों पर पौधरोपण किया गया।


..अगर कफन भी रहे तो बस तिरंगा रहे
मनकापुर (गोंडा)। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या मंगलवार की शाम कवि शहीदों के सम्मान में आईटीआई संचार विहार स्थित ऑफिसर क्लब में कवि गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी का संचालन तथा संयोजन सुधांशु वर्मा व अध्यक्षता पं रामहौशिला शर्मा ने की। कवि राम लखन वर्मा ने कश्मीर के हालात पर पढ़ा- अपनी जमुना रहे अपनी गंगा रहे, कश्मीर में न किसी तरह का दंगा रहे। हर वीर की तमन्ना होती है मरने के बाद, अगर कफन भी रहे तो बस तिरंगा रहे।

चन्द्रगत भारती ने पढ़ा- हक जो है शहीदों का अभी तक नही मिला,ऐसे भी हुए है जो कफ़न तक नही मिला। कवि आर के नारद ने पढ़ा- भारत माँ की जो दुर्दशा पर पढ़ा - सिर्फ एक जयचन्द ने अपना वतन गुलाम बनाया, भारत माता ने वर्षों तक नयन से अश्रु बहाया। किन्तु आज जाफर है इतने जितने नभ में तारे, एक बार संकट का बादल फिर से वतन पे छाया। सुधांशु वर्मा ने आजादी को याद करते हुए पढ़ा- प्रेम से मनाइए पन्द्रह अगस्त है, नायक हैं सभी मस्त और जनता तो पस्त है।

कवियत्री इशरत सुल्ताना ने कहा- है कौन यहां हिन्दू और कौन मुसलमान है, सच पूछो तो यारो सब इक रब के बन्दे हैं। प्राचार्य पं. राम हौशिला शर्मा ने वीरों के सम्मान में पढ़ा कि बैन मीठी बने कुछ जतन कीजिये, मुख से हर एक शब्द रतन दीजिए। कवि खालिद हुसैन ने पढा- बन्दूको तोपों की आवाजों से गूंज उठी घाटी है, अपने अमर सपूतों का बलिदान माँगती माटी है। कवि ईश्वर चन्द्र मेहदावली ने पढ़ा-भारत का बच्चा-बच्चा गीत यही तब गायेगा, लाल किले पर विजय तिरंगा युगों युगों तक लहराएगा।

कवि पारस नाथ श्रीवास्तव ने पढ़ा- आज है पन्द्रह अगस्त महान, सहृदय करे इसका सम्मान। गीतों के युवराज कवि धीरज श्रीवास्तव ने माँ को याद करते हुए कहा- अपने घर का हाल देखकर चुप रहना मत रोना अम्मा, सन्नाटे में विखर गया है घर का कोना कोना अम्मा।


सड़क पर पुलिस ने किया ध्वजारोहण, ग्रामीणों ने फहराया तिरंगा
मुजेहना। क्षेत्र में एक जगह पुलिस कर्मियों ने सड़क किनारे ध्वजारोहण किया तो दूसरी जगह स्कूल में शिक्षकों के न पहुंचने पर ग्रामीणों ने ध्वजारोहण किया। डायल 100 में तैनात पीआरवी पुलिस टीम टीम 876 ने सोहिलापुल के निकट सड़क किनारे ध्वजारोहण किया। पीआरबी प्रभारी बृजभान पांडेय, शैलेंद्र नाथ सिंह, गोविंद यादव, शैलेंद्रनाथ सिंह, धर्मेँद्र तिवारी व सेवानिवृत्त शिक्षक माधवराज ने सिंह तिरंगे को सलामी दी।


उधर इटियाथोक शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय नदावर मे बुधवार को शिक्षकों के न पंहुचने से ध्वजारोहण नहीं हो सका। बाद में ग्रामीणों ने विद्यालय पर ध्वजारोहण किया। शिक्षकों की ग़ैर मौजूदगी पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई। प्रभारी शिक्षक अनुज कुमार तिवारी करीब 11 बजे विद्यालय पहुंचे तो उन्हें ग्रामीणों की नाराजगी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed