{"_id":"59c406134f1c1b2b688b5dd7","slug":"201506018835-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांप के काटने से चार भैंसों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांप के काटने से चार भैंसों की मौत
Updated Fri, 22 Sep 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांप के डसने से चार भैंसें मरी
मंगुरा बाजार गोंडा। थाना परसपुर के ग्राम पंचायत सुसुन्डा के रमेश्वर पुरवा मजरे में जहरीले सर्प दंश से चार भैसों की मौत हो गई। इससे गांव वासियों में दहशत है।
मजरा निवासी सुभाष चन्द्र पांडेय की चार भैंस घर के बगल में बंधी हुई थी। रमेश चन्द्र ने बताया कि गुरुवार की सुबह भैंस चक्कर काटने लगी तब जाकर देखा कई स्थानों से खून निकल रहा था। कुछ ही देर बाद भैंस चिल्लाने लगी जब तक कुछ समझ पाते भैस ने दम तोड़ दिया। कुछ ही समय बाद यही हाल दूसरी भैंस का हो गया। उसके शरीर से कई जगह से खून निकल रहा था। वह भी कुछ देर बाद मर गयी फिर तीसरी भैस मर गयी चौथी भैंस की हालत नाजुक बनी थी लेकिन कुछ देर बाद उसकी भी मौत हो गई। पशु चिकित्सक एसके तिवारी ने बताया कि जहरीले सांप के काटने के बाद पशुओं के इलाज की यहां कोई व्यवस्था नहीं है, केवल बचाव ही तरीका है। ग्रामीणों को फोरेड का छिड़काव करने के लिए कहा गया है। पशुपालक सुभाषचन्द्र ने बताया कि करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है।