{"_id":"59b414334f1c1be87f8b55b4","slug":"201504973875-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालाबाजारी में बिकने जा रहा 63 बोरा अनाज पुलिस ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालाबाजारी में बिकने जा रहा 63 बोरा अनाज पुलिस ने पकड़ा
Updated Sat, 09 Sep 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कालाबाजारी को जा रहा 63 बोरा अनाज पकड़ा
पूर्ति विभाग ने अनाज की जांच कर नही दी तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
उमरीबेगमगंज । उमरीबेगमगंज पुलिस ने शुक्रवार की रात में कालाबाजारी के लिए बिकने जा रहा 63 बोरा अनाज पकड़ा है। यह अनाज एक कोटेदार का बताया जा रहा है। पूर्ति विभाग ने मामले की जांच करने के बाद अभी तक तहरीर थाने में नही दी है। विभाग की ओर से लीपापोती किये जाने से क्षेत्र के कार्ड धारकों में आक्रोश है।
उमरीबेगमगंज पुलिस ने शुक्रवार की रात में क्षेत्र के सुभाष नगर बाजार में एक पिकअप वाहन पर लदा 63 बोरा अनाज पकड़ा। वाहन पर लदे अनाज व वाहन चालक बब्लू को अपने कस्टडी में ले लिया। उमरी बेगमगंज थाने के एसओ मनोज कुमार ने बताया कि वाहन चालक ने बताया कि यह अनाज उमरीबेगमगंज गांव के उचित दर विक्रेता राजेन्द्र तिवारी का है। वह यह अनाज कालाबाजारी में बिकने के लिए लेकर जा रहा था। पुलिस ने कालाबाजारी में खाद्यान्न को बेचने के लिए कोटेदार की ओर से भेजे जाने की सूचना पर इसकी जानकारी जिला पूर्ति कार्यालय व एसडीएम तरबगंज को भेज दी। तहरीर मिलने पर मामला दर्ज किया जाएगा। पुलिस की सूचना पर आपूर्ति विभाग के लोगों ने थाने में शनिवार को जांच की लेकिन मामला उचित दर विक्रेता के राजनीतिक रसूख वाला होने को देखकर बिना तहरीर दिये वापस चले आये। विभागीय अधिकारी इस मामले में कार्रवाई के बजाए लीपापोती में लगे हैं। इस बात की जानकारी होने से गांव के कार्डधारकों में आक्रोश है उनका कहना है कि विभागीय अधिकारी कालाबाजारी करने वाले उचित दर विक्रेता से साटगांठ कर कार्डधारकों का अनाज बेचवा रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि तहरीर मिले तो पुलिस अनाज उस खाद्यान्न माफिया तक पहुंच सकती है जिसको यह अनाज भेजा जा रहा था। फिलहाल पुलिस को तहरीर मिलने का इंतजार है । इस बावत तरबगंज के पूत निरीक्षक महेश प्रसाद का कहना है कि कोटेदार उक्त अनाज को अपने दूसरे मकान पर रखने के लिए लेकर जा रहा था। इस बात की एसडीएम साहब को जानकारी दी गई है। एसडीएम के निर्देश पर कार्रवाई होगी।