फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   200 bags of DAP finished in two hours, farmers returned disappointed

Gonda News: 200 बोरी डीएपी दो घंटे में खत्म, निराश लौटे किसान

Tue, 26 Nov 2024 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 26 Nov 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
200 bags of DAP finished in two hours, farmers returned disappointed
कटरा बाजार (गोंडा)। क्षेत्र में खाद की किल्लत दूर होने का नाम नहीं ले रही है। इसके चलते खाद लेने के लिए समितियों पर पहुंचने वाले किसानों को घंटों इंतजार के बाद खाद न मिल पाने से हताश होकर लौटना पड़ रहा है। एक-एक बोरी खाद के लिए मारामारी मची है। अधिकारी खाद की पर्याप्त मात्रा में होने का दावा कर रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत अलग है।
विज्ञापन

सोमवार की शाम कटराबाजार के वीरपुर समिति पर वितरण के लिए पहुंची दो सौ बोरी डीएपी मंगलवार से बंटना शुरू हुई। महज दो घंटे में ही खाद का स्टाक खत्म हो जाने के कारण कतार में लगे किसानों को हताश होकर वापस लौटना पड़ा। खाद न मिल पाने से किसान को बाजार से महंगी दर पर डीएपी की खरीद करना पड़ रही है। केंद्र प्रभारी कृष्णकुमार तिवारी ने बताया कि शाम को 200 बोरी डीएपी आई थी जो मंगलवार दोपहर 12 बजे के पहले तक बंटकर खत्म हो गई। वितरण के लिए खाद की अतिरिक्त डिमांड भेजी गई है।
विज्ञापन

खाद की किल्लत से बोआई पर भी असर पड़ रहा है। समिति पर आधार कार्ड लेकर किसान खाद के लिए भटक रहे हैं। परसौना, रंजीतपुर, बाबूपुर, राजगढ़ अमीनपुर, लालपुर, सिंहपुर से आए किसान पुजारी शुक्ल, रामदेव, जनार्दन चौबे, महादेव, महेश तिवारी इत्यादि ने बताया कि समिति पर खाद आने की सूचना के बाद सभी काम काज छोड़ कर कतार में लगे फिर भी नंबर आते आते स्टाक खत्म हो जाने से खाद नहीं मिल सकी। खाद न मिलने से गेहूं, चना, मटर, सरसों की फसल की बोआई नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed