फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   20 years old 25843 vehicles will become junk without fitness

बिना फिटनेस के कबाड़ हो जाएंगे 20 साल पुराने 25843 वाहन

Wed, 18 Aug 2021 09:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 09:56 PM IST
विज्ञापन
20 years old 25843 vehicles will become junk without fitness
गोंडा। संभागीय परिवहन विभाग में पंजीकृत 25843 वाहन कबाड़ हो जाएंगे। ये सभी वाहन 20 साल पुराने हो चुके हैं। जिससे इनकी मियाद समाप्त हो चुकी है। हालांकि इनमें से कुछ वाहन ऐसे भी हैं। जिनके मालिकों ने री-रजिस्ट्रेशन करा लिया था। उन्हें पांच साल तक संचालन की छूट मिलेगी। मगर फिटनेस के दौरान री-रजिस्ट्रेशन वाले वाहन अनफिट पाए गए तो उन्हें भी कबाड़ घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

केन्द्र सरकार ने नई वाहन कबाड़ नीति लागू करने का एलान कर दिया है। इसका असर गोंडा में भी पड़ेगा। यहां संभागीय परिवहन विभाग में पंजीकृत 25843 कामर्शियल व निजी वाहन 20 साल पुराने हो चुके हैं। जिससे इन वाहनों की मियाद समाप्त हो चुकी है।
विज्ञापन

ऐसे में 25843 वाहन कबाड़ कर दिए जाएंगे। इनमें से कुछ वाहनों के मालिकों ने अपने वाहनों का री-रजिस्ट्रशन कर लिया है। जिससे उनके वाहनों को पांच साल के लिए तब तक वैध माना जाएगा। जब तक वह फिटनेेस में फेल न हों। अगर फिटनेस के दौरान री-रजिस्ट्रेशन वाले वाहन अनफिट मिले तो उन्हें भी कबाड़ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कबाड़ होने वाले वाहनों के मालिकों को संपूर्ण टैक्स चुकाने के साथ ही अपने वाहनों को कबाड़ी से कटवाने के बाद कबाड़ी की रसीद के साथ चेचिस नंबर लाकर संभागीय परिवहन विभाग में दिखाना होगा। जिसके बाद उनके वाहनों का पंजीयन निरस्त कर उन्हें प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
भारी वाहनों ट्रक, कंटेनर के साथ ही छोटे हल्के वाहनों का पहली बार ररजिस्ट्रशन पंद्रह साल के लिए होता है। मगर रजिस्ट्रेशन की अवधि समाप्त होने पर उसका री-रजिस्ट्रशन सिर्फ पांच साल के लिए किया जाता है। इसी बीच वाहन अनफिट हो गया तो उसका री-रजिस्ट्रेशन भी नहीं किया जाएगा।
संभागीय परिवहन विभाग के नियमों के मुताबिक कामार्शियल नए वाहन को दो साल के लिए फिटनेस किया जाता है। अगर वाहन आठ साल पुराना हो गया है तो उसका एक-एक साल पर फिटनेस किया जाएगा।

अगर वाहन में कोई खराबी नहीं है तो एक-एक साल पर फिटनेस किया जाएगा। मगर वाहन में कोई तकनीकी खराबी है तो संभागीय निरीक्षक प्राविधिक तय करेंगे कि वह फिटनेस होने के लायक है या नहीं। इसके साथ ही निजी वाहनों का 15 साल पर फिटनेस करने का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed