{"_id":"9f4c9fe75b03167601b7858de25228d4","slug":"198-teachers-have-been-honored-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सम्मानित किए गए 198 शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सम्मानित किए गए 198 शिक्षक
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में शनिवार को शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। संपूर्णानंद टाउन हाल में आयोजित समारोह में जिले भर से आए 198 शिक्षकों को शाल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
संपूर्णानंद टाउन हाल में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में प्रत्येक ब्लॉक के चार अध्यापक, 127 सेवानिवृत्त शिक्षक, पांच अनुदेशक व नगर क्षेत्र दो शिक्षकों को विभाग ने सम्मानित किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंडलायुक्त मुरलीधर दूबे व विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी अजय कुमार उपाध्याय की मौजूदगी में गुरुजनों को शाल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही सेवानिवृत्त हुए 127 शिक्षकों को भी सम्मान देने के साथ उनके समस्त देयों का चेक प्रदान किया गया।
विज्ञापन
इस दौरान शिक्षिकाओं ने स्वागत गीत सहित अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया। इसके अलावा जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में शिक्षक दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए।
रघुकुल विद्यापीठ में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ निदेशक महेंद्र सिंह ने किया। यहां छात्राओं ने कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए। रवि चिल्ड्रेन एकेडमी सहित अन्य शिक्षण संस्थाओं में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।
मुजेहना के राजाराम त्रिपाठी शिक्षण संस्थान इंटर कॉलेज लक्ष्मीनगर भौकहवा में शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें व्यवस्थापक हरिकिशोर त्रिपाठी, प्रधानाचार्या गोल्डी त्रिपाठी, नंदलाल, नरेंद्र ने शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने पर अपने विचार रखे।
इसके अलावा जिले भर के अन्य कई शिक्षण संस्थाओं में शिक्षक दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।