फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   विदाई से पहले दुल्हन ने डाला वोट बोली-पहले मतदान फिर विदाई

विदाई से पहले दुल्हन ने डाला वोट बोली-पहले मतदान फिर विदाई

Mon, 06 May 2019 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
विदाई से पहले दुल्हन ने डाला वोट बोली-पहले मतदान फिर विदाई
गोंडा। कैसरगंज लोकसभा के बेलसर मे एक दुल्हन ने वोट की कीमत को समझते हुए अपनी विदाई से पहले पोलिंग बूथ पर जाकर वोट डाला। घर की महिलाओं संग पोलिंग बूथ पर पहुंची दुल्हन ने कहा कि लोकतंत्र मे वोट सबसे महत्वपूर्ण है और यह हमारा अधिकार भी है। इसलिए विदाई से पहले मतदान करना जरूरी समझा। पोलिंग बूथ पर दुल्हन के जोड़े मे मतदान के लिए पहुंची स्मिता सभी के आकर्षण का केंद्र रहीं। उसके इस फैसले की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।
विज्ञापन


बेलसर की रहने वाली दीपशिखा पांडेय ने बताया कि आज उसकी विदाई है। कुछ देर बाद उसे अपने मायके को छोड़कर ससुराल जाना होगा, लेकिन इसके पहले वोट डालना जरूरी था। दुल्हन के जोड़े मे सजी दीपशिखा घर की महिलाओं के साथ पोलिंग बूथ पहुंची और अपना वोट डाला। विदाई की बेला मे वोट करने की बात कैसे सूझी इस सवाल पर दीपशिखा ने कहा कि लोकतंत्र मे वोट सबसे महत्वपूर्ण है। क्योंकि इस एक वोट से हमारा व हमारे देश का भविष्य उज्जवल बनेगा। विदाई से पहले वोट डालने के दीपशिखा के इस फैसले की जमकर तारीफ हो रही है। स्मिता के साथ पहली बार वोटर बनी उसकी छोटी बहन आंचल पांडेय भी मतदान को लेकर उत्साहित नजर आईं। आंचल ने कहा कि लोकतंत्र मे मिली इस ताकत का इस्तेमाल प्रत्येक मतदाता को करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed