फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   जमीन के फर्जी बैनामें में आईओ ने मांगे अभिलेख

जमीन के फर्जी बैनामें में आईओ ने मांगे अभिलेख

Thu, 27 Sep 2018 10:04 PM IST
Updated Thu, 27 Sep 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
जमीन के फर्जी बैनामें में आईओ ने मांगे अभिलेख
जमीन के फर्जी बैनामे में आईओ ने मांगे अभिलेख
विज्ञापन


गोंडा। सदर तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत पूरे तेंदुवा में आबादी की जमीन के फर्जी बैनामे के मामले में दर्ज एफआईआर की जांच शुरू हो गई है।

मामले में इंवेस्टीगेशन अफसर (आईओ) ने मुकदमा दर्ज कराने वाले व आरोपियों से जमीन से संबंधित अभिलेख तलब किया है। ग्राम पंचायत पूरे तेंदुवा में आबादी की भूमि का बैनामा लिखा लिये जाने के मामले में मोहम्मद जफर मिर्जा ने नगर कोतवाली में 9 सितंबर को मनीराम, संदीप सिंह, चंद्रदेव सिंह, अहशान आरा, राम प्रताप सिंह, रेशमा व जीशान खां के खिलाफ तहरीर दी थी।

नगर पुलिस ने उसी दिन सभी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था। जफर मिर्जा की ओर से कहा गया था कि उन्होंने अपनी चाची से जमीन का बैनामा लिया था जिनके कोई बच्चा नहीं था।
विज्ञापन


उस भूमि का उक्त लोगों ने फर्जी तरीके से बैनामा करा लिया। वहीं इस मामले में चंद्रदेव ने बुधवार को एसपी को शिकायत पत्र मय दस्तावेज देकर आरोप लगाया है कि जिस जमीन में दो अन्य लोगों की ओर से बैनामा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसी भूमि के मालिक से उन्होंने जमीन का बैनामा कराया है जिसकी खतौनी लगी है। वहीं इस मामले की जांच कर रहे नगर कोतवाली के उप निरीक्षक निरंजन सिंह ने बताया कि फर्जी बैनामे के मामले में दोनों पक्षों से साक्ष्य व अभिलेख तलब किया गया है। जांच प्रक्रिया पूरी कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed