फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   19 people ill with chickenpox in two villages

Gonda News: दो गांवों में चिकनपॉक्स से 19 लोग बीमार

Thu, 11 May 2023 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 11 May 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
19 people ill with chickenpox in two villages
मसकनवा (गोंडा)। जिले में चिकनपॉक्स की बीमारी तेजी से पांव पसार रही है। रुपईडीह के कमडांवा के बाद अब छपिया के माड़ा में बीमारी का प्रकोप बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी परेशान हैं। बृहस्पतिवार को ग्राम पंचायत माड़ा के दो गांवों में 19 लोग बुखार व शरीर में दाने पड़ने से पीड़ित मिले।
विज्ञापन



सूचना पर गांव में पहुंचे स्वास्थ्य टीम के चिकित्सक डॉ. पवन पटवा ने बताया कि रितेश (2), सिद्धि (1), रामजन्म यादव (25), अंकिता (12), संजू (35) , पियूष (5), अंशिका (8), अंजू (35), साक्षी (4), आयुष (5), प्रज्ञान (3), आस्था (25), कांति (25), रामतीरथ (38), प्रिंस (8), कृष्ण (5), ऋषभ (9) रुचि (13), महिमा (12) चिकनपॉक्स से प्रभावित मिले। इनको कई दिनों से बुखार आने के साथ कमजोरी महसूस हो रही थी। प्रभावित परिवारों को पैरासिटामॉल व ओआरएस पाउडर वितरित किया गया है। टीम में डॉ. संजय कुमार, फार्मासिस्ट कमलेश श्रीवास्तव, वेद प्रकाश वर्मा, एएनएम हंसा देवी शामिल रही।
विज्ञापन



सीएचसी अधीक्षक डॉ. आलोक कुमार सिंह ने बताया कि चिकनपॉक्स की बीमारी दूषित भोजन और पानी से होती है। अधिक गर्मी या ठंड में इस बीमारी के होने की आशंका बढ़ जाती है। इस बीमारी में कई दिनों तक बुखार आता रहता है। शरीर में दाने निकलने शुरू हो जाते हैं। शरीर कमजोर हो जाता है और प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन





ऐसे करें बचाव
चिकित्सकों के मुताबिक बीमारी के दौरान खानपान का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। खुले में रखे गए खाद्य पदार्थों का सेेवन नहीं करना चाहिए। दवाइयां और वैक्सीन लगाकर इस बीमारी से बचाया जा सकता है।
----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed