{"_id":"5f09ed498ebc3e639f71da99","slug":"19-more-infected-including-kotwal-in-gonda-gonda-news-lko530292240","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोंडा में कोतवाल समेत 19 और मिले संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा में कोतवाल समेत 19 और मिले संक्रमित
विज्ञापन
गोंडा। जिले में कोरोना का संक्रमण अब तेजी से सरकारी दफ्तरों में भी अपने पांव पसार रहा है। शुक्रवार की देर रात आई कोरोना की रिपोर्ट में जिले के एक पुलिस इंस्पेक्टर भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। खास बात ये रही कि प्रशासन की ओर से ये सूचना छिपाये रखी गई, लेकिन बाद में इसका खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि जिला अस्पताल में ही दो दिन पूर्व इंस्पेक्टर की सैंपलिंग कराई गई थी। शुक्रवार की देर रात आई रिपोर्ट में ये कोरोना संक्रमित पाये गये हैं। इसके अलावा देर शाम सिंचाई विभाग की कॉलोनी में रहने वाले एक व्यक्ति की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इसके अलावा देर शाम आई रिपोर्ट में 17 और पॉजिटिव पाये गये हैं।
बता दें अभी दो दिन पहले ही अजय सिंह की तैनाती कौड़िया थाने में हुई थी। जिस दिन सैंपलिंग कराई गई थी उसी दिन से वो क्वारंटीन हो गये थे और थाने का प्रभार कोतवाली नगर के एसएसआई रहे बीएन सिंह को सौंप दिया गया। शुक्रवार को कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद वो जिले के एक निजी अस्पताल में भर्ती हुए हैं। बताया जा रहा है कि वो अपने खर्चे पर शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती हुए हैं। उनकी पूरी मॉनीटरिंग की जा रही है। उनके कोरोना पॉजिटिव आने के बाद कई अफसरों की भी नींद उड़ गई है। सीएमओ ने बताया कि कोरोना संक्रमित के संपर्क में आने वाले सभी लोगों की सैंपलिंग की जायेगी।
थाने के 39 पुलिसकर्मियों की हुई सैंपलिंग
रूपईडीह (गोंडा)। शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रूपईडीह में कौड़िया थाना के 39 पुलिस कर्मियों ने कोरोना टेस्ट की सैंपलिंग कराई गई है। पीएचसी के चिकित्साधिकारी डॉ. शिवकुमार ने बताया कि कौड़िया थाना के सभी 39 पुलिस कर्मियों ने कोरोना टेस्ट सैपलिंग कराने के लिए कहा था। जिस पर शनिवार को सभी पुलिस कर्मियों को पीएचसी बुलाया गया था। सभी की सैंपलिंग ले ली गई है। इस मौके पर स्वास्थ्य कर्मी अवधेश मौर्य, अभिषेक, फार्मासिस्ट वीरेन्द्र प्रताप, एएनएम सुनीता, संदीप सिंह व राजेन्द्र सहित सभी स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।