{"_id":"60a288008ebc3ecd8b232ae3","slug":"18-years-old-and-over-18-years-old-vaccinated-in-18-hospitals-gonda-news-lko5784158165","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 वर्ष से अधिक उम्र वालों को 18 अस्पतालों मे लगा टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18 वर्ष से अधिक उम्र वालों को 18 अस्पतालों मे लगा टीका
विज्ञापन
गोंडा। कोरोना संक्रमण को खत्म करने के लिए हो रहे टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण की शुरुआत जिले में सोमवार किया गया। 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के टीकाकरण सत्र का शुभारंभ जिले के प्रभारी मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने फीता काटकर किया। पहले दिन जिले भर के 18 अस्पतालों में टीकाकरण सत्र का आयोजन किया गया।
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए हो रहे टीकाकरण के अगले चरण में सोमवार से 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन की पहली खुराक लगवाने का मौका मिला है। पहले दिन इसके लिए जिले के 18 अस्पतालों में एक-एक सत्र आयोजित किए गए थे।
जिला अस्पताल में लगे टीकाकरण सत्र में पहुंचकर जिले के प्रभारी मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह के साथ समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री, सांसद कीतिवर्धन सिंह, सांसद बृजभूषण सिंह, जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही व सीएमओ डॉ. आरएस केसरी ने टीकाकरण सत्र का शुभारंभ कराया।
विज्ञापन
टीकाकरण के शुभारंभ के मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण तिवारी, विधायक बावन सिंह, प्रेम नारायण पांडेय, प्रतीक भूषण सिंह, विनय कुमार द्विवेदी आदि उपस्थित रहे। टीका लगवाने के बाद केंद्रों पर युवाओं ने इस महामारी से बचने के लिए टीकाकरण को ही कारगर अस्त्र माना।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनकापुर में पंचायत अध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता व तहसीलदार मिश्री सिंह चौहान ने संयुक्त रूप से टीकाकरण सत्र का शुभारंभ किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र काजीदेवर मे टीकाकरण सत्र का उद्घाटन विधायक प्रतीक भूषण शरण सिंह ने किया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनजोत व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र छपिया में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिऐ वैक्सीनेशन का शुभारंभ विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर विधायक प्रभात वर्मा ने सभी लोगों से अनुरोध किया की 18 वर्ष से ऊपर के सभी लोग अपना रजिस्ट्रेशन कर अपनी बारी आने पर वैक्सीन अवश्य लगवाएं।