फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   176 teachers' job will be done on paying two months salary

दो माह का वेतन देने पर आगे चलेगी 176 शिक्षकों की नौकरी

Wed, 04 Aug 2021 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
176 teachers' job will be done on paying two months salary
गोंडा। बेसिक शिक्षा के कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूलों में सामग्री आपूर्ति में 96 लाख रुपये का गोलमाल हो गया। इसकी जांच हो गई और जिम्मेदारों पर कार्रवाई के आदेश भी हुआ, पर पत्रावली दबा दी गई। इसके लिए आपूर्ति करने वाली फर्म व भुगतान करने वाले जिम्मेदार हैं।
विज्ञापन

लेकिन मामले में संविदा पर कार्य करने वाले शिक्षकों व कर्मियों को बलि का बकरा बनाया जा रहा है। मार्च में होने वाला नवीनीकरण जुलाई तक नहीं किया गया। मानदेय भी बाधित कर दिया गया। कस्तूरबा के शिक्षकों ने सामूहिक रूप से मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर आरोप लगाया है।
विज्ञापन

शिक्षकों ने कहा कि नौकरी के नवीनीकरण के लिए दो माह का मानदेय तथा लंबित मानदेय का पांच प्रतिशत नकद की मांग की जा रही है। हालांकि पत्र में इस बात का खुलासा नहीं किया गया है कि यह पैसा कौन मांग कर रहा है। शिक्षकों से बात करने पर उन्होंने बताया कि नाम का खुलासा करने पर उन्हें नौकरी से निकाल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में 17 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय संचालित हैं। जिसमें वार्डेन, फुल टाइम टीचर, पार्ट टाइम टीचर, अनुचर सहित लेखाकार की तैनाती है। मामूली मानदेय पर जिले भर में 176 शिक्षक व कर्मी कार्यरत हैं। प्रत्येक वर्ष मार्च में शिक्षकों व कर्मियों का नवीनीकरण कर दिया जाता रहा।
लेकिन गोंडा में न तो नवीनीकरण किया गया न ही मानदेय भुगतान किया गया। यहां के 176 कर्मियों की नौकरी पर संकट बढ़ गया है। माह में ही इन कर्मियों की संविदा नवीनीकरण हो जाना चाहिए था। किसी कार्मिक का नवीनीकरण नहीं हो सका है।
ऐसे में उनकी सेवाएं प्रभावित चल रही हैं। महानिदेशक स्कूली शिक्षा के आदेश पर कर्मियों का मानदेय जारी नहीं किया गया। विभाग में अधिकारियों के बीच चल रहे विवाद का सीधा असर कर्मियों की सेवाओं पर पड़ रहा है।
कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूलों के कर्मियों का मानदेय निश्चित है। महानिदेशक स्कूली शिक्षा ने जून तक के मानदेय के लिए स्पष्ट आदेश जारी कर रखा है। 20 जुलाई तक मानदेय जारी करके रिपोर्ट मांगी थी।
इसके बाद भी मानदेय न देना चौंकाने वाला है। स्कूल की वार्डेन को 27500 रूपए, फुल टाइम टीचर को 22 हजार रुपये, पार्ट टाइम टीचर को 9800 रुपये, लेखाकार को 11 हजार रुपये, मुख्य रसोइया को 6900 रुपये, चपरासी को 5750 रुपये और सहायक रसोइया को 5175 रुपये महीने में मिलता है। इसके भुगतान न होने से कर्मियों को दिक्कत आ रही है। जिले में माह अप्रैल तक के ही मानदेय का भुगतान किया गया है।
कमिश्नर कोर्ट के अधिवक्ता राकेश तिवारी व शिक्षकों ने सामूहिक रूप से सीएम, महानिदेशक स्कूली शिक्षा, प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा सहित अन्य उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर आरोप लगाए हैं।

पत्र में स्पष्ट रूप से लिखा गया है कि जिम्मेदार लोग शिक्षकों की नौकरी को नियमित संचालित करने के लिए तभी नवीनीकरण करेंगे, जब सभी लोग दो माह का मानदेय तथा बकाया मानदेय का पांच प्रतिशत अग्रिम भुगतान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed