फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   बरसात बाद बनाया जाएगा स्थाई तटबंध:सीएम

बरसात बाद बनाया जाएगा स्थाई तटबंध:सीएम

Sat, 04 Aug 2018 11:49 PM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
बरसात बाद बनाया जाएगा स्थाई तटबंध:सीएम
बारिश बाद बनाया जाएगा स्थायी बांध : सीएम
विज्ञापन


गोंडा। बाढ़ राहत का जायजा लेने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बाढ़ से निजात दिलाने के लिए बारिश के बाद स्थायी बांध बनाया जाएगा। सीएम ने पीड़ितों को बाढ़ से निजात दिलाने के अपने एक साल पहले के वादे को फिर दोहराया।
सीएम ने कहा कि बरसात के कारण समस्या पैदा हो गई है। प्रशासन की ओर बचाव व बाढ़ राहत कार्य की सराहना की और जिन किसानों की जमीन घाघरा व बाढ़ में कट गई है उन्हें उचित मुआवजा देने का ऐलान किया। हेलीकाप्टर के लैंड करते समय सीएम ने बाढ़ का हवाई निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह एल्गिन-चरसड़ी का सहायक रिंग बांध कट गया। नदी की धारा जो तीन साल पहले डेढ़ किलोमीटर दूर थी वह नकहरा गांव की ओर बहने लगी। बांध कटने की सूचना पाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम शनिवार की दोपहर तय कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सवा बारह बजे का कार्यक्रम तय था। सीएम का हेलीकाप्टर करीब एक बज कर दस मिनट पर पहुंचा। वहां से सीएम मंच के पास बने तंबू में समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री, प्रभारी मंत्री उपेंद्र तिवारी, सांसद बृजभूषण शरण सिंह, क्षेत्रीय विधायक अजय प्रताप सिंह, विधायक प्रतीक भूषण शरण सिंह, प्रभात वर्मा, विनय द्विवेदी, डीएम प्रभांशु श्रीवास्तव व प्रमुख सचिव सिंचाई सहित अन्य अधिकारियों के साथ करीब पांच मिनट तक मंत्रणा की।

इसके बाद मंच पर पहुंच कर उन्होंने अपना भाषण पांच मिनट में खत्म कर दिया। सीएम ने कहा कि गोंडा व बाराबंकी में घाघरा की विनाश लीला से बचाने का कार्य किया गया। घाघरा के धारा के बीच ड्रेजिंग किया गया लेकिन अस्थाई बांध कट गया।

बरसात होने के कारण बचाव कार्य में दिक्कत हुई लेकिन बरसात खत्म होते ही स्थाई तटबंध बनाने का काम किया जाएगा। केंद्र व प्रदेेश की सरकार बाढ़ जैसी सभी आपदाओं से निपटने के लिए प्रयास कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि जिन किसानों की जमीन घाघरा में कट कर समाहित हो गई है उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए जिससे वे दूसरी जमीन खरीद सकें। उन्होंने बचाव व राहत के लिए जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं, ग्रामीणों व जनसंगठनों से प्रशासन का सहयोग करने को कहा।


इस दौरान कमिश्नर सुधेश कुमार ओझा, डीआईजी एके राय, एसपी लल्लन सिंह सहित तमाम अधिकारी तथा भाजपा जिला अध्यक्ष पीयूष मिश्र और हिंदू युवा वाहिनी के जिला अध्यक्ष शारदाकांत पांडेय समेत हजारों की संख्या में फोर्स तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed