फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   बाढ़ चौकी से गैरहाजिर मिले डाक्टर व लेखपाल सस्पेंड

बाढ़ चौकी से गैरहाजिर मिले डाक्टर व लेखपाल सस्पेंड

Thu, 10 Aug 2017 01:16 AM IST
Updated Thu, 10 Aug 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
बाढ़ चौकी से गैरहाजिर मिले डाक्टर व लेखपाल सस्पेंड

विज्ञापन
बाढ़ चौकी से गैरहाजिर डॉक्टर व लेखपाल सस्पेंड
प्रभारी मंत्री ने करनैलगंज में देखी बाढ़ की विभीषिका
अमर उजाला ब्यूरो
करनैलगंज(गोंडा)। बुधवार की सुबह जिले के प्रभारी मंत्री उपेंद्र तिवारी ने बाढ़ से प्रभावित गावों का निरीक्षण किया। बाढ़ क्षेत्र में पानी के सैलाब को देखकर मंत्री अवाक रह गए। प्रभारी मंत्री ने माना कि जिले के अफसर बाढ़ प्रभावित इलाकों की गलत सूचना शासन को भेज रहे थे। मंत्री ने जिले के अफसरों को जमकर फटकारा और बाढ़ पीड़ितों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। निरीक्षण में बाढ़ चौकी से गैरहाजिर मिले पशु चिकित्साधिकारी व लेखपाल को मंत्री ने तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश दिया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 11 अगस्त को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के निरीक्षण के पहले जिले के प्रभारी मंत्री उपेंद्र तिवारी ने बुधवार को करनैलगंज के बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया। बुधवार की सुबह करीब 8.30 बजे प्रभारी मंत्री का काफिला करनैलगंज के पाल्हापुर बाढ़ राहत केंद्र पर पहुंचा और स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। मंत्री के निरीक्षण में केंद्र पर तैनात पशु चिकित्सक अनुपस्थित मिले। जिस पर मंत्री ने उन्हे निलंबित करने का आदेश एडीएम को दिया। प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक करके बाढ़ क्षेत्र की जानकारी ली। घरकुइंया गांव के लेखपाल जितेंद्र शुक्ल व काशीपुर के लेखपाल स्वामीनाथ तिवारी को तलब किया। नायब तहसीलदार श्याम कुमार बाढ़ केंद्रो का नाम व उस पर तैनात कर्मचारियों के बारे में जानकारी नहीं दे सके। इस पर मंत्री ने नाराजगी जाहिर करते हुए सुधार लाने की चेतावनी दी। प्रभारी मंत्री एनडीआरएफ व पीएसी के जवानों के साथ मोटर बोट पर सवार होकर वैद्यपुर गांव पहुंचे। वहां पीड़ितो को दी जा रही राहत सामाग्री के बारे में जानकारी ली। ग्रामीणों ने प्रभारी मंत्री को बताया कि एक दिन 100 पैकिट पूरी आई थी उसके बाद न भोजन आया न कोई अधिकारी कर्मचारी ही हाल जानने के लिए आया।इस पर मंत्री उपेंद्र तिवारी ने एडीएम व तहसीलदार को फ टकार लगाते हुए संबंधित लेखपाल को निलंबित करने का निर्देश दिया। मंत्री ने माना कि अब तक बाढ़ से संबंधित दी गई रिपोर्ट गलत थी। ग्रामीणों तक राहत सामाग्री नहीं पहुंच रही है। स्थानीय अधिकारी व कर्मचारी लापरवाही कर रहे हैं। मंत्री ने अफसरों को चेताया कि बाढ़ पीड़ितों के मामले में लापरवाही करने वाले लोगों को किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जायेगा। मंत्री ने बाढ़ पीड़ितों को मद का भरोसा दिलाते हुए कहा कि सरकार पूरी तरह से समस्या के समाधान का प्रयास कर रही है। मंत्री के साथ गोंडा सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह, पीयूष मिश्र, विदेश्वरी प्रसाद उर्फ लाल साहब, कोतवाल अंगद राय एवं अशोक सिंह सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

इनसेट
राशन लेने आए बाढ़ पीड़ित को नायब तहसीलदार ने जड़ा थप्पड़
करनैलगंज । मंत्री की क्लास में बाढ़ चौकियां व कर्मचारियों की जानकारी न दे पाने वाले नायब तहसीलदार ने मंत्री के जाने के बाद राशन लेने आए एक बाढ़ पीड़ित को थप्पड़ जड़ दिया। बुधवार को ग्राम पूरे अंगद के मजरा भाईराम पुरवा निवासी भुुलई राहत सामग्री लेने आया था।इसी बीच राशन वितरण के दौरान नायब तहसीलदार श्याम कुमार ने भुलई को थप्पड़ जड़ दिया। जिससे वहंा मौजूद बाढ़ पीडितों में आक्रोश फैल गया। नायब तहसीलदार श्याम कुमार ने बताया कि उसको पहले राहत सामग्री दी गई थी जिसे ले जाने के बाद दोबारा दूसरे के नाम पर सामग्री लेने आया था इसलिए उसे डाटां गया था। थप्पड़ मारने का आरोप निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed