{"_id":"590cbc534f1c1b064644399b","slug":"16-teachers-dismissed-from-fake-degree-job","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी डिग्री से नौकरी पाने वाले 16 शिक्षक बर्खास्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी डिग्री से नौकरी पाने वाले 16 शिक्षक बर्खास्त
Amarujala
Updated Fri, 05 May 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमिलनाडु की एक यूनिवर्सिटी से बीएलएड की फर्जी डिग्री प्राप्त कर प्राइमरी स्कूलों में तैनात 16 शिक्षकों को जांच के बाद बीएसए ने बर्खास्त कर दिया है। जांच के दौरान इन फर्जी शिक्षकों ने फर्जीवाड़े के संबंध में किसी तरह का पक्ष भी प्रस्तुत नहीं किया। इतनी बड़ी कार्रवाई से शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है।
शुक्रवार को बीएसए रमेश यादव ने बताया कि तिरुवेल्लुवर विश्वविद्यालय तमिलनाडु से बीएलएड की चार वर्षीय डिग्री लगाकर जिले में 16 शिक्षकों ने वर्ष 2016 में परिषदीय विद्यालयों में शिक्षक पद पर नियुक्ति पाई थी। अभिलेेखों के सत्यापन के दौरान बीएलएड के अभिलेखों पर संदेह हुआ।
संदेह की पुष्टि के लिए तमिलनाडु स्थित विश्वविद्यालय में जाकर मामले की जांच की गई तो पता चला कि इस विश्वविद्यालय में बीएलएड पाठ्यक्रम का संचालन ही नहीं किया जाता। मामले में सभी शिक्षकों से पक्ष प्रस्तुत करने को कहा गया तो कोई भी सामने नहीं आया।
विज्ञापन
अभिलेख फर्जी होने के कारण प्राथमिक विद्यालय लालपुर में तैनात शिक्षक देव किशन, मचड़ी में तैनात प्रवेश कुमार, शिकारीपुरवा में तैनात अमित सोनी, महदेवा में तैनात श्यामवीर सिंह, मकुनहवा में तैनात राज कुमार यादव, नयानगर में तैनात नीरज कुमार, परसिया कला में तैनात परमवीर प्रकाश, पटोहा में तैनात गिरिश कुमार, पटोहाकोट में तैनात राजीव शर्मा, प्रानपुर में तैनात दिनेश बाबू, रमनगरा कला में तैनात सुनील यादव, रेहरा में तैनात अनिल कुमार, सेखुइनिया कला में तैनात मनीष बाबू निगम, सोनहवा में तैनात दिनेश कुमार, गिद्घौर में तैनात जय किशोर तथा बड़हरा कोट में तैनात शिक्षक सुरजीत कुमार गंगवार को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।
बीएसए ने खण्ड शिक्षा अधिकारी शिवपुरा रणजीत कुमार को निर्देश दिया है कि सभी शिक्षकों को बर्खास्तगी की नोटिस तामिल कराकर इन लोगों के खिलाफ संबंधित थानों में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराएं।