फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   157 villagers tandem on flood prone

157 गांवों पर मंडराया बाढ़ का खतरा

Thu, 14 Jul 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Thu, 14 Jul 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
157 villagers tandem on flood prone
घाघरा का बढ़ा जलस्तर - फोटो : अमर उजाला
पहाड़ों पर हो रही बरसात और बनबसा बैराज से छोड़े जाने वाले पानी से घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। एल्गिन-चरसड़ी ब्रिज पर घाघरा नदी खतरे के लाल निशान को पार कर 11 सेमी ऊपर बह रही है। जबकि अयोध्या में सरयू नदी का जलस्तर लाल निशान छूने को बेताब है।
विज्ञापन


घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद बाढ़ से निपटने के लिए प्रशासन ने करनैलगंज के 81 और तरबगंज के 76 गांवों में अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही यहां बाढ़ बचाव के इंतजामों के लिए बनाई गई 11-11 बाढ़ चौकियों पर कुल 620 नावों के साथ ही 14 गोताखोरों की ड्यूटी भी लगा दी है। वहीं, घाघरा व सरयू नदी में आई बाढ़ से ग्रामीणों का पलायन भी तेजी के साथ होने लगा है।
विज्ञापन


बाढ़ से हर साल प्रभावित होने वाली जिले की दो तहसीलों करनैलगंज व नवाबगंज में इस बार भी बाढ़ का खतरा मंडराना शुरू हो गया है। गुरुवार को घाघरा नदी ने जैसे ही खतरे का लाल निशान पार किया, वैसे ही प्रशासनिक महकमे के साथ ही बाढ़ बचाव के इंतजामों में लगे बाढ़ कार्यखंड विभाग की धड़कनें तेज हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीडीओ जयंत कुमार दीक्षित ने गुरुवार को पत्रकार वार्ता की। जिसमें बताया गया कि बनबसा बैराज से बुधवार की रात नदी में करीब 1.91 लाख क्यूसेक पानी फिर से छोड़ दिया गया है, जो शुक्रवार की रात या फिर शनिवार की सुबह तक जिले की सीमा में पहुंच सकता है। इसलिए दोनों तहसीलों के बाढ़ प्रभावित सभी 157 गांवों की अलग-अलग 11-11 बाढ़ चौंकियों को अलर्ट करते हुए यहां कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है। जिससे आने वाले दिनों में यहां आने वाले बाढ़ पीड़ितों को हर संभव मदद मिल सके।

वहीं करनैलगंज के लिए 502 और तरबगंज के लिए 118 नावों की भी व्यवस्था लोगों को नदी में पानी बढ़ने पर सुरक्षित स्थानों तक ले जाने के लिए की गई है। दोनों तहसीलों के उपजिलाधिकारियों को बाढ़ खंड विभाग के लोगों के साथ मिलकर बंधे की सुरक्षा और इलाकाई लोगों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। जबकि बाढ़ से निपटने के लिए बाढ़ कंट्रोल रूम भी गठित किया गया है।


उनके मुताबिक घाघरा खतरे के निशान 106.07 को पार करके 11 सेमी ऊपर 106.18  पर बह रही है। उधर, घाघरा नदी के खतरे का लाल निशान पार करते ही नवाबगंज के कई गांवों में भी लोगों का पलायन शुरू हो गया है। हालांकि सरयू नदी का जलस्तर अयोध्या में अभी भी खतरे के निशान से 45 सेमी नीचे है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed