फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   दहेज की खातिर बहू की हत्या, ससुर व जेठानी पर केस

दहेज की खातिर बहू की हत्या, ससुर व जेठानी पर केस

Wed, 22 May 2019 10:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2019 10:19 PM IST
विज्ञापन
दहेज की खातिर बहू की हत्या, ससुर व जेठानी पर केस
परसपुर (गोंडा)। थाना क्षेत्र परसपुर के एक गांव में दहेज के लिये बेटी को मार देने का आरोप लगाते हुये मृतका के पिता ने थाना परसपुर में ससुर तथा जेठानी के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। थाने की पुलिस ने मृतका का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।
विज्ञापन


ग्राम सेमरीकला थाना उमरीबेगमगंज निवासी मृतका मधु सिंह के पिता रामजीत सिंह ने बुधवार को परसपुर थाना में दर्ज कराये केस में आरोप लगाया है कि उन्होंने अपनी पुत्री मधू सिंह की शादी तकरीबन दो वर्ष पूर्व जगतपाल सिंह के पुत्र संदीप सिंह के साथ किया था। उन्होंने बताया कि आये दिन दहेज को लेकर उसकी लड़की को उसके ससुर जगतपाल सिंह व उसकी बड़ी बहू सीमा मारपीट कर प्रताड़ित किया करते थे। जिससे वह अपने ससुराल जाने झ्से बार-बार मना करती थी। उसकी लड़की मधू को दो जुड़वा बच्चे भी हैं। 21/22 मई की रात्रि करीब 11 बजे उसकी लड़की मधू को मार दिया गया।
विज्ञापन


सुबह तकरीबन तीन बजे उसे सूचना मिली कि उसकी लड़की ने फांसी लगा ली है। इस सूचना पर जब हम सभी लड़की पक्ष के लोग उसके ससुराल पहुंचे तो देखा की उसकी लड़की की लाश दरवाजे पर पड़ी है। मृतका लड़की के पिता रामजीत सिंह की तहरीर पर ग्राम कलपपुरवा बहुवनमदार मांझा निवासी ससुर जगतपाल सिंह व जेठानी सीमा पत्नी विजयप्रताप सिंह उर्फ पप्पू सिंह के खिलाफ धारा 498ए, 304बी, 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा थाने में दर्ज कर लिया गया है। थानाध्यक्ष बीएन सिंह ने बताया कि आरोपी ससुर व जेठानी के खिलाफ केस दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed