फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   नहर की पटरी कटी फसलें जलमग्न, गांव में घुसा पानी

नहर की पटरी कटी फसलें जलमग्न, गांव में घुसा पानी

Wed, 22 May 2019 10:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2019 10:19 PM IST
विज्ञापन
नहर की पटरी कटी फसलें जलमग्न, गांव में घुसा पानी
मसकनवा (गोंडा)। कस्बे के उत्तरी छोर पर बीपी महाविद्यालय के निकट सरयू नहर खंड चार की दाहिनी पटरी कट जाने के कारण सैकड़ों बीघा जमीन जल मग्न हो गयी। इतना ही नहीं नहर का पानी गांव में भी घुस गया। मंगलवार की शाम नहर की पटरी पर हल्का रिसाव शुरू हुआ और तेज बहाव के कारण देर रात तक नहर की पटरी का बड़ा हिस्सा टूट गया। जिसमें पानी का बहाव रानीजोत के मजरे सहित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय, जूनियर विद्यालय और निर्मल नीर योजना के तहत लगी टंकी तक पहुंच गया।
विज्ञापन


रात में ही ग्रामीणों ने नहर कटने की सूचना स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों व नहर विभाग के अधिकारियों को दी। रात में नहर विभाग के जेई अनुग्रह राय मौके पर पहुंच कर मुआयना किया। नहर की पटरी कटने से कौशल किशोर, राधेरमण, चंद्रमणि, जग नारायण, वासुदेव, कल्लू, निहोरे, गजई गुप्ता, दयाराम, दरगाही, विजय के खेतों में जलभराव हो गया। गन्ने और सब्जियों की फसलें डूब गईं। रानीजोत के जूनियर विद्यालय के निकट मजरे में रिहायशी इलाकों के किनारे जल भराव हो गया।
विज्ञापन


तेजी से पानी का बहाव बढ़ने से लोगों के घरों में पानी पहुंचने लगा है। जिससे पप्पू का मढ़हा गोलू के घर में रखा बिस्तर, गेहूं, चावल आटा सहित गृहस्थी का अन्य सामान डूब गया। शिव नारायण और राम अजोर का भूसा, लक्ष्मी नारायण का पंपिंग सेट पानी में डूब गया। नहर विभाग की लापरवाही के कारण लोगों में काफी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि यदि विभाग द्वारा रात में ही उचित कदम उठाया गया होता तो। जलभराव से हुये नुकसान को रोका जा सकता था। समाचार लिखे जाने तक नहर की कटी पटरी की मरम्मत नहीं हो सकी थी। तेज गति से पानी का बहाव बाजार की तरफ हो रहा है। लेखपाल शिवकुमार पांडे ने बताया कि नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed