फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   बैंक के अंदर ही पाकेट मार ने उड़ाए 49 हजार

बैंक के अंदर ही पाकेट मार ने उड़ाए 49 हजार

Fri, 09 Jun 2017 10:19 PM IST
Updated Fri, 09 Jun 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
बैंक के अंदर ही पाकेट मार ने उड़ाए 49 हजार
बैंक के अंदर जेबकतरे ने उड़ाए 49 हजार
विज्ञापन

अमरउ जाला ब्यूरो
मनकापुर(गोंडा)। बुधवार को एक रिटायर्ड कर्मचारी पीएनबी से रुपये निकाल कर जेब में रख कर बैंक कर्मचारी से अपने खाते की जानकारी करने लगा इसी बीच किसी जेबकतरे ने उसके जेब से सारे रुपये उड़ा दिए। पीड़ित ने इस मामले की शिकायत बैंक शाखा प्रबंधक से की, लेकिन उन्होंने सीसी टीवी कैमरा ख़राब होने का हवाला देकर पीड़ित को पुलिस से शिकायत करने को कहकर पल्ला झाड़ लिया। पीड़ित ने इस मामले की तहरीर पुलिस को दी है।

गन्ना विकास परिषद मनकापुर से रिटायर्ड कर्मचारी श्रीकृष्ण सिंह पुत्र रामायण सिंह अपने घर ग्राम रामपुर खुरहुरिया थाना भटनी जनपद देवरिया से आकर बुधवार को पीएनबी मनकापुर से अपने पीएफ खाते से 49 हजार निकाल कर पाकेट में रखा था। काउंटर पर ही बैंक कर्मचारी से अपने खाते के बैलेंस की जानकारी करने लगा। इसी बीच बैंक के अंदर ही पाकेट मार ने उसके जेब से सारे पैसे उड़ा कर रफूचक्कर हो गया। बैंक से निकलते समय जब श्रीकृष्ण ने अपनी जेब को देखा तब उसके होस उड़ गए। श्रीकृष्ण ने तत्काल इसकी जानकारी शाखा प्रबंधक को दी और सीसी टीवी से फुटेज देखने की आग्रह की लेकिन शाखा प्रबंधक ने पीड़ित से यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि बीते जनवरी माह से ही सीसी टीवी ख़राब है और जाकर पुलिस से शिकायत करो। पीड़ित ने निराश होकर इस मामले की शिकायती तहरीर कोतवाली में दी है। प्रभारी कोतवाल एसएस आई राहुल सिंह यादव ने कहाकि मामले की जाँच की जा रही है। वहीं बैंक शाखा प्रबंधक संजय श्रीवास्तव ने बताया कि बैंक में आठ सीसी टीवी कैमरा लगा जिसमे से केवल एक कैमरा कैश रूम का चल रहा है बाकी सात कैमरा टीएफटी खराब होने के कारण जनवरी माह से ही डेड है।जिसे ठीक करने के लिए ऊपर तक लिखा पढ़ी की गई और बैंक में सुरक्षा गार्ड की तैनाती न होने के कारण बैंक के अंदर पाकेट मारों की पहचान करना मुश्किल होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed