{"_id":"67c88a1574ef4c0ceb096cc3","slug":"15-goats-burnt-to-death-innocent-child-got-scorched-gonda-news-c-100-1-gon1003-133749-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: 15 बकरियां जलकर मरीं, मासूम झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: 15 बकरियां जलकर मरीं, मासूम झुलसी
Wed, 05 Mar 2025 10:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 05 Mar 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
आग लगने से राख हो गया सामान।
तरबगंज (गोंडा)। नगर पंचायत क्षेत्र के ढोढ़ेपुर बलुहा टेपरा में बुधवार दोपहर संदिग्ध हालात में आग लगने से 15 बकरियां जलकर मर गईं। पास में खेल रही सात वर्षीय मासूम रोशनी भी झुलस गई। उसे सीएचसी तरबगंज भर्ती कराया गया है।
ग्रामीणों ने बताया कि बलुहा टेपरा गांव में बाबू, केशवराम और राम औतार छप्पर डालकर रहते हैं। बुधवार दोपहर में अज्ञात कारणों से छप्पर के घर में आग लग गई। आसपास के लोग बुझाने दौड़, लेकिन छप्पर जल गए। इसमें बंधी बाबू की 15 बकरियां झुलसकर मर गईं। वहीं, पास में खेल रही चमनलाल की सात वर्षीय बेटी रोशनी भी आग की चपेट में आकर झुलस गई। राजस्व निरीक्षक अवधेश दूबे व हलका लेखपाल रामेश्वर तिवारी ने बताया कि मौके का मुआयना किया गया है। रिपोर्ट तहसील को भेजी जा रही है।
आग लगने से दो लोगों की गृहस्थी जली
बालपुर (गोंडा)। करनैलगंज के हड़ियागाड़ा डाकखाना पुरवा निवासी ज्ञानेंद्र सिंह के छप्पर में बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने कृष्ण गोपाल सिंह के घर को भी चपेट में ले लिया। दोनों की गृहस्थी जलकर राख हो गई। ग्राम प्रधान रमेश सिंह ने बताया कि हल्का लेखपाल राजकुमार यादव ने मौके का मुआयना किया है।