{"_id":"5cd86706bdec220769793c51","slug":"141557686022-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली विभाग के कई और एसटीएफ के निशाने पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली विभाग के कई और एसटीएफ के निशाने पर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोंडा। बिजली के तार चोरी मामले में एसटीएफ की कार्रवाई अभी आगे भी तय मानी जा रही है। बताया जा रहा है कि एक्सईएन व जेई की गिरफ्तारी के बाद कइयों की धड़कन बढ़ गई है, कुछ और लोग भी निशाने पर हैं। सूत्रों की मानें तो उच्चाधिकारी से लेकर मातहत की भी संल्पितता संदेह के घेरे में है। एसटीएफ ने एक्सईएन व जेई से अहम जानकारी हासिल की है।
हर घर को बिजली पहुंचाने की योजना के तहत प्रयोग होने वाले ट्रांसफार्मर, बिजली के तार व अन्य सामान चोरी कर बेचने के मामले में गुरुवार रात एसटीएफ जिले में छापेमारी कर एक्सईएन नीरज वर्मा व अवर अभियंता रंजीत कुमार को साथ ले गई थी।
बाद में पता चला कि दोनों कर्मचारी जेल में बंद है। बिजली विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की धड़कन तेज हो गई है। सभी फूंक-फूंक कर कदम उठा रहे हैं। कोई कुछ तो कोई कुछ बोल रहा है। एसटीएफ की छापेमारी के बाद बिजली विभाग के कई और लोग निशाने पर हैं।
विज्ञापन
एसटीएफ की छापेमारी के बारे में अधीक्षण अभियंता रामस्वरूप से जानने का प्रयास किया गया तो वे बिफर गये। कहा कि एक्सईएन और जेई दोनों जेल में बंद हैं। इसके बाद की मुझे कोई जानकारी नहीं है। नौकरी करनी है तो यह सब चलता रहता है। यह शासन स्तर का मामला है, इसमें हम क्या कर सकते हैं।