{"_id":"5ccf1a8bbdec220743637e46","slug":"141557076619-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसा बांटने के आरोप में बसपा कार्यकर्ता के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैसा बांटने के आरोप में बसपा कार्यकर्ता के खिलाफ मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। शनिवार की देर शाम एक बसपा कार्यकर्ता द्वारा पैसा बांटते समय पकड़ लिया गया और पुलिस के हवाले कर दिया गया। ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस ने बसपा कार्यकर्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और निजी मुचलके पर उन्हें रिहा कर दिया गया। वहीं गठबंधन प्रत्याशी चंद्रदेव राम यादव ने एक व्यक्ति पर कार्यकर्ता की पिटाई करने का आरोप लगाते हुए पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाया है।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के बनगांव गांव निवासी भारत गौतम ने तहरीर दी है कि शनिवार की शाम को प्रचार खत्म होने के बाद सपा-बसपा गठबंध्न प्रत्याशी चंद्रदेव राम यादव के दो समर्थक एक वाहन से गांव पहुंचे और गांव वालों को प्रचार सामग्री के साथ पैसे का प्रलोभन दे रहे थे। भारत गौतम ने तहरीर में बताया कि उन्होंने शोर मचाया तो ग्रामीण इकट्ठा हो गए और बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामनाथ भारती को पकड़ने के बाद पुलिस को सूचना दी।
वहीं वाहन चालक व एक अन्य कार्यकर्ता भागने में सफल रहा। इस मामले में एसओ भानुप्रताप सिंह ने बताया कि भारत गौतम की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और रामनाथ भारती को निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया है। वहीं बसपा प्रत्याशी चंद्रदेव राम यादव ने आरोप लगाया कि रामनाथ भारती व एक अन्य लोग शनिवार की शाम को बूथ एजेंट को मतदाता सूची देने गए थे।
विज्ञापन
इसमें एक व्यक्ति ने पकड़कर उनकी पिटाई की। गंभीर हालत में रामनाथ को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनका आरोप है कि उन्होंने तहरीर दी है लेकिन पुलिस ने उलटा उनके कार्यकर्ता के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज किया है। उन्होंने एसपी से मिलकर गुहार लगाई है।