{"_id":"5b648a934f1c1b8d3e8b4eb2","slug":"141533315731-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनोवा की टक्कर से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनोवा की टक्कर से महिला की मौत
Updated Fri, 03 Aug 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन किमी तक घिसटती रही कार में फंसी महिला, मौत
गोंडा। गोंडा-कटरा मार्ग पर बाबूपुर मोड़ के पास शुक्रवार की दोपहर एक इनोवा गाड़ी ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। जिससे बाइक की पिछली सीट पर बैठी महिला गिरकर इनोवा गाड़ी में फंस गई।
इनोवा गाड़ी का चालक फंसी महिला को तीन किलोमीटर तक घसीटता हुआ कटरा बाजार पहुंचा। वहां लोगों ने पुलिस की मदद से इनोवा को रोक लिया। तब तक महिला की मौत हो गई।
पुलिस ने चालक को इनोवा समेत पकड़ लिया और थाने ले आई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कौड़िया थाना क्षेत्र के चैयपुरवा गांव के मजरा बसई चितई निवासी राम सुंदर यादव के बेटे दूधनाथ यादव ने बताया कि शुक्रवार को वह अपनी 18 वर्षीया पत्नी आरती को रगड़गंज के चांदपुर गांव में स्थित अपनी ससुुराल से बाइक पर बिठाकर अपने घर चयपुरवा लौट रहा था।
विज्ञापन
दूधनाथ के मुताबिक वह गोंडा-कटरा बाजार मार्ग पर बाबूपुर मोड़ के पास पहुंचा था, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार इनोवा गाड़ी ने बाइक में टक्कर मार दी।
जिससे उसकी पत्नी गिरकर इनोवा में फंस गई, यह देखकर शोर मचाया। मगर इनोवा चालक गाड़ी लेकर भाग निकला, तीन किलोमीटर तक वह आरती को घसीटता हुआ कटरा बाजार पहुंचा।
वहां लोगों ने पुलिस की मदद से इनोवा गाड़ी रोक ली। मगर तब तक आरती की मौत हो चुकी थी। पुलिस चालक समेत इनोवा गाड़ी को थाने लेे आई। कोतवाल बृजेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।