फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   अध्यक्ष पद के आठ व सदस्य पद के 50 प्रत्याशियों ने छोड़ा मैदान

अध्यक्ष पद के आठ व सदस्य पद के 50 प्रत्याशियों ने छोड़ा मैदान

Thu, 09 Nov 2017 11:30 PM IST
Updated Thu, 09 Nov 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
अध्यक्ष पद के आठ व सदस्य पद के 50 प्रत्याशियों ने छोड़ा मैदान
गोंडा। नगर निकाय चुनाव बिना लड़े ही गुरूवार को 58 उम्मीदवारों ने मैदान छोड़ दिया। अलग अलग नगर पालिका परिषद व नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद से आठ व वार्डो से कुल 50 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया। अब अध्यक्ष पद पर कुल 65 व सदस्य पद के 694 उम्मीदवार अपने पद की कुर्सी के लिए एक दूसरे दो-दो हाथ करेंगे। नापवापसी को लेकर गुरुवार को राजनीतिक धुरंधरों ने पर्दे के पीछे से नाम वापस कराने में खूब खेल किया। नवाबगंज से बसपा प्रत्याशी ने अपना पर्चा उठा कर दूसरे को समर्थन देने का ऐलान कर दिया। मनकापुर से अध्यक्ष पद से अमित ने पर्चा उठा लिया। करनैलगंज से रेहाना, खरगूपुर से संतोष कुमार, मिया हाफिज व नान बाबू व राजेन्द्र ने पर्चा उठा लिया। कई जगह से कई उम्मीदवारों के पर्चा उठा लेने से कई उम्मीदवारों के हार जीत का बना समीकरण लड़खड़ा गया है।
विज्ञापन


बिना लड़े ही नवाबगंज के बसपा प्रत्याशी का समर्पण
गोंडा। नवाबगंज से बसपा की ओर से घोषित उम्मीदवार शफीक अहमद ने बिना चुनाव लड़े मैदान छोड़ दिया है। उन्होंने नगर पालिका परिषद नवाबगंज के अध्यक्ष पद पर बसपा के टिकट से पर्चा भरा था, लेकिन चुनाव के इस मैदान में उन्होंने गुरुवार को पर्चा उठाकर चुनाव मैदान में समर्पण कर दिया है। इनके भाई मोहम्मद अजीज ने भी पर्चा उठा लिया है। दोनो भाइयों के पर्चा उठा लेने से राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चा हो रही है। लोगों का कहना है कि उन्होंने पर्चा उठाकर किसी उम्मीदवार को वाकओवर दे दिया है। बताया जाता है कि एक कद्दावर राजनीतिक खिलाड़ी के इशारे पर शफीक ने मैदान से हटने का फैसला किया है। जबकि खुद शफीक अहमद का कहना है कि उन्होंने व्यक्तिगत कारणों से चुनाव न लड़ने का फैसला किया है।
विज्ञापन


जिले के कुल नपाप व नपं की मौजूदा तस्वीर की स्थिति
क्षेत्र अध्यक्ष सदस्य
गोंडा नपाप 12 217
खरगूपुर नपं 10 51
नवाबगंज नपाप 09 131
मनकापुर नपं 05 43
करनैलगंज नपाप 09 122
कटरा नपं 07 52
परसपुर नपं 10 78
कुल क्षेत्र 7 - 65 694

कहीं देवरानी जेठानी तो कही सास बहु आमने सामने
गोंडा। कुर्सी का रूतबा किसे पसन्द नही है खास कर राजनीत करने वाले को तो हर हाल में कुर्सी चाहिए चाहे चुनावी जंग अपनो से ही क्यों न करनी पड़े। ऐसा ही कुछ नजारा इस बार अलग अलग नगर पालिका परिषदों व नगर पंचायतों के अध्यक्ष पर उतरे उम्मीदवारों को देखकर लग रहा है। कहीं जेवरानी-जेठानी तो कहीं सास-बहु आमने सामने आ गयी हैं। यही नही वे लगातार अपने लिए प्रचार प्रसार भी कर रही हैं। अपने घराने के लोगों से एक दिलचस्प मुकाबला नवाबगंज के अध्यक्ष पद पर ही दिख रहा है। यहां से पूर्व पालिका अंजू सिंह भाजपा के टिकट से मैदान में हैं तो दूसरी ओर से सपा से उनकी देवरानी अल्पना सिंह भी चुनावी मैदान में कूद पड़ी हैं। ऐसा ही किस्सा नगर पालिका परिषद गोंडा में भी है। पूर्व चेयरमैन निर्मल श्रीवास्तव की पत्नी संध्या श्रीवास्तव चुनावी मैदान में है तो दूसरी ओर उनकी मां पूनम देवी भी चुनाव लड़ रही हैं। यहां पर सास बहू आमने सामने हैं। इस पर कुर्सी को लेकर कुछ लोग इसे परिवार में कलह तो कु छ लोग इसे राजनीतिक दांवपेंच के तौर पर देख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उम्मीदवारों को आज मिलेगा चुनाव चिन्ह
गोंडा। नगर निकाय चुनाव में नगर पालिका परिषद व नगर पंचायतों के अध्यक्ष व सदस्य पद के सभी उम्मीदवारों को आयोग की ओर से शुक्रवार को चुनाव चिन्ह का आवंटन किया जाएगा। चुनाव चिन्ह को लेकर उम्मीदवारों व अन्य लोगों में ओहापोह है। सभी बड़े राजनीतिक दल के उम्मीदवारों के चुनाव चिन्ह् तो पहले से घोषित हैं उन्हें वही सिंबल मिलेगा लेकिन बिना मान्यता वाले दल या फिर निर्दल उम्मीदवारों को चुनाव लड़ने के लिए अलग अलग आयोग की ओर से जारी चुनाव चिन्ह आवंटित किया जाएगा। जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी नारायण ने बताया कि सभी उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह का आवंटन उनके नामांकन करने वाले कोर्ट पर आरओ की ओर से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed