फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   राजस्व वसूली में लचर कर्मचारियों के खिलाफ होगी कार्रवाई

राजस्व वसूली में लचर कर्मचारियों के खिलाफ होगी कार्रवाई

Wed, 06 Sep 2017 10:16 PM IST
Updated Wed, 06 Sep 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन
राजस्व वसूली में लचर कर्मचारियों के खिलाफ  होगी कार्रवाई
राजस्व वसूली में लचर कर्मचारियों के खिलाफ होगी कार्रवाई
विज्ञापन

मण्डलायुक्त ने भू-माफिया के खिलाफ की गई कार्रवाई की मांगी रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा। मंडलायुक्त ने राजस्व वसूली में फिसड्डी अमीनों तथा आइजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त होने वाली जनशिकायतों के निस्तारण में शिथिलता बरतने वाले जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाय। यह निर्देश मंडलायुक्त एसवीएस रंगाराव ने आयुक्त सभागार में आयोजित मण्डलीय कर-करेत्तर एवं एन्टी भूमाफिया की बैठक के दौरान अधिकारियों को दिए हैं।

मण्डलायुक्त ने स्पष्ट चेतावनी दी कि अगली बैठक में इस माह की प्रगति रिपोर्ट के आधार पर ही समीक्षा होगी और जो भी अधिकारी लक्ष्य के अनुरूप वसूली के साथ नहीं आएगा, उसके खिलाफ निश्चित ही कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि स्टाम्प के लम्बित वाद एक माह से अधिक न चलें। वाद लम्बे समय तक चलने के कारण सरकार को राजस्व की हानि होती है। उन्होंने निर्देश दिए कि हर प्रकार के करदाताओं तथा अन्य सरकारी लाभ लेने वाले लोगों को अनिवार्य रूप से आधार कार्ड से जोड़ा जाय जिससे कौन व्यक्ति किन-किन योजनाओं का लाभ ले रहा है, की जानकारी मिल सके और सरकारी राजस्व की हानि न होने पावे। उन्होंने सभी जिलों के एडीएम से भूमाफिया के खिलाफ की गई कार्रवाई की लिखित रिपोर्ट तीन दिन के भीतर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। आम आदमी बीमा योजना में अब तक अपेक्षाकृत प्रगति न आने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि इसमें लेखपालों की जिम्मेदारी तय की जाय तथा सुधार न करने वाले लेखपालों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाए। इसके अलावा उन्होंने दीन दयाल उपाध्याय राज्य कर्मचारी स्वास्थ्य कैशलेस योजना को भी बढ़ावा देने का काम कराएं। बैठक में अपर आयुक्त प्रशासन आरएन वाजपेयी, एडीएम गोंडा रत्नाकर मिश्रा, एसडीएम बहराइच, श्रावस्ती व बलरामपुर, खाद्य सुरक्षा अधिकारी चन्द्रभानु, सभी अधिशासी अधिकारी नगर पालिका नगर पंचायत तथा अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed