फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   14 devotees traveling in tractor-trolley injured in accident

Gonda News: हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार 14 श्रद्धालु जख्मी

Sat, 17 Feb 2024 12:59 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Feb 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
14 devotees traveling in tractor-trolley injured in accident
करनैलगंज (गोंडा)। करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के गोंडा-लखनऊ मार्ग पर स्थित जहांगिरवा रेलवे क्रॉसिंग के पास बृहस्पतिवार की रात श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली आगे खड़े डंपर में जा घुसी। हादसे में 14 लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने एंबुलेंस के जरिये सभी को सीएचसी पहुंचाया, वहां से दो लोगों को नाजुक हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

श्रद्धालु बहराइच जिले के विशेश्वरगंज क्षेत्र से बाराबंकी जिले में प्रसिद्ध बाबा कोटवाधाम सप्तमी मेले में शामिल होने जा रहे थे। ट्रॉली पर तकरीबन 38 लोग सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने ट्रक चालक को पकड़ लिया है। बृहस्पतिवार देर रात करीब 11 बजे हुए हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। रेलवे फाटक बंद होने के कारण वाहनों की कतार लगी थी।
इस बीच बहराइच के विशेश्वरगंज क्षेत्र से सप्तमी मेले में बाबा कोटवाधाम बाराबंकी में शामिल होने जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्राॅली भी खड़ी हो गई।
इस दौरान पीछे से गन्ने से ओवरलोड ट्रक ने ट्राॅली में टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर ट्रॉली आगे खड़े डंपर में जा घुसी। ट्रॉली में सबसे पीछे बैठे विशेश्वरगंज के श्रीनगर चौराहा निवासी बबलू वर्मा (28) व मंगल श्रीवास्तव (60) के पैर की हड्डियां टूट गईं। दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।




इसके अलावा विशेश्वरगंज के रहने वाले अंकुर कश्यप (30), शंकर प्रसाद (60), नंदकुमार (15), अनीश कुमार (16), अनंत राम (60), सुरेश कुमार, शिल्पा देवी, शांति प्रसाद, निर्मला देवी, शिवकुमार, रामेश्वर दयाल, शिवचरण का सीएचसी में इलाज कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed