फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   अब एम किसान पोर्टल पर होगा किसानों का रजिस्टे्रशन

अब एम किसान पोर्टल पर होगा किसानों का रजिस्टे्रशन

Thu, 07 Sep 2017 11:03 PM IST
Updated Thu, 07 Sep 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
अब एम किसान पोर्टल पर होगा किसानों का रजिस्टे्रशन
अब एम किसान पोर्टल पर होगा किसानों का रजिस्ट्रेशन
विज्ञापन

- किसानों को मोबाइल पर ऑनलाइन मिलेगी किसानों के योजनाओं व खेतीबाड़ी की जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा। अब एम किसान पोर्टल पर किसानों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। इस पोर्टल पर किसानों को उनके मोबाइल पर केंद्र सरकार की ओर से किसानों के लिए संचालित योजनाओं के अलावा वैज्ञानिक तरीके से खेतीबाड़ी करने की जानकारी मिलेगी। इसके लिए अब ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है। किसान घर बैठे इस पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन कर सकते हैं या फिर किसान जिला गन्ना अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी व डिप्टी सीसी से पंजीयन करवा सकते हैं।
सरकार अब किसानों का डिजिटल डाटाबेस बनाने की तैयारी में है। इसके लिए सरकार ने एम किसान पोर्टल लांच किया है। इस पोर्टल पर किसान का पंजीयन किया जा रहा है। इसमें किसान का नाम पता, ब्लॉक तहसील जिला आदि भरा जाना है। किसान के पास कितनी हेक्टेयर जमीन है वह उस पर कौन-कौन सी फसलों की बोवाई करता है इसका विवरण भरा जाएगा। जिले में कुल करीब पांच लाख किसान हैं। इन किसानों का संबंधित विभाग ऑनलाइन एम किसान पोर्टल पर पंजीयन करेगा। किसानों का पंजीयन फ्री किया जाएगा। किसान घर बैठे सरकार की ओर से जारी टोल फ्री नंबर 18001801551 पर कॉल सेंटर में कॉल कर अपना पंजीयन करा सकता है। इससे किसानों के लिए सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी के लिए समय-समय पर मैसेज आता रहेगा।
विज्ञापन

इनसेट
किसान टोल फ्री नम्बर लें जानकारी
गोंडा। किसान सरकार की ओर से जारी किये गये टोल फ्री नम्बर 18001801551 पर किसी भी समय काल कर अपने फसलों के बारे में जानकारी ले सकते हैं। खेती किसानी के वैज्ञानिक तरीके जान सकते हैं। किसी भी फसल में कितने खाद दवाइयों की आवश्यकता होती है या फिर रोगों के रोकथाम के लिए दवाओं व उसके इस्तेमाल की जानकारी फ्री कॉल कर जान सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
1.40 गन्ना किसानों का होगा पंजीयन
गोंडा। गन्ना संस्थान लखनऊ से गन्ना विभाग को अलग से गन्ना किसानों का पंजीयन करने का निर्देश दिया गया है। जिले के 1.40 लाख गन्ना किसानों का एम किसान पोर्टल पर पंजीयन कराया जाएगा। विभाग ने किसानों का पंजीयन शुरू कर दिया है।

वर्जन :
सभी किसानों का एम किसान पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराया जाना है। इससे किसानों को मैसेज से योजनाओं व खेतीबाड़ी की जानकारी मिलती रहेगी। किसान टोल फ्री नंबर पर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं या फिर डीएओ, डीसीओ व डिप्टी सीसी से पंजीयन करा सकते हैं।
- पीएन सिंह, डीसीओ गोंडा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed