फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   12.5 lakhs cheated in the name of getting admission in NEET

Gonda News: नीट में दाखिला कराने के नाम पर ठगे साढ़े बारह लाख

Wed, 18 Oct 2023 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 18 Oct 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
12.5 lakhs cheated in the name of getting admission in NEET
वजीरगंज (गोंडा)। विनोद कुमार सिंह निवासी देवीपुर अजबनगर ने लखनऊ निवासी चार लोगों के खिलाफ मंगलवार की देर शाम थाने पर धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराया है। विनोद ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उनके बेटे हर्ष विक्रम सिंह का नीट में दाखिला कराने के नाम पर किम यादव निवासी हासपुर चिनहट अनोराकला लखनऊ, दिलीप कुमार निवासी राजा राममोहन राय मार्ग, थाना हजरतगंज लखनऊ, सिद्धार्थ तिवारी निवासी इस्माइलगंज लखनऊ व सैयद सिद्दीकी निवासी विभव खंड गोमती नगर लखनऊ ने रुपये वसूले। उन्होंने बताया कि 12,50,000 रुपये उनके व उनके बेटे के खाते से ऑनलाइन, चेक व नकद विभिन्न तिथियों में ले लिया। जब नीट में बेटे का दाखिला नहीं हुआ तो वह तीन माह बाद लखनऊ से घर लौट आया। बताया कि जब रुपया मांगा तो चारों ने फोन पर अभद्रता करते हुए फर्जी मुकदमे में फंसा देने व जानमाल की धमकी दी। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed