{"_id":"59ff3d224f1c1bca678b961b","slug":"121509899554-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडल के 215 छात्र छात्राओं ने दी छात्रवृति परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडल के 215 छात्र छात्राओं ने दी छात्रवृति परीक्षा
Updated Sun, 05 Nov 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रवृत्ति परीक्षा में दिखा गजब का उत्साह
गोंडा। अर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के दौरान आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए रविवार को अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से हारीपुर स्थित एससीपीएम मेडिकल कॉलेज आफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में अतुल महेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 2017 कराई गई।
इस परीक्षा में मंडल के चारों जिलों के 215 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया और परीक्षा दी। सीसीटीवी की निगरानी में कराई गई इस परीक्षा के लिए कॉलेज प्रशासन ने व्यापक बंदोबस्त किए थे।
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 2017 के दूसरे चरण की परीक्षा में मंडल मुख्यालय समेत बलरामपुर, श्रावस्ती व बहराइच के कक्षा नौ से लेकर कक्षा 12 तक के 313 छात्र छात्राओं ने ऑनलाइन आवेदन किया था।
विज्ञापन
गोंडा लखनऊ रोड स्थित एससीपीएम मेडिकल कॉलेज आफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल सांइसेज में आयोजित इस छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए उत्साहित परीक्षार्थी रविवार की सुबह सुबह 9 बजे से ही कॉलेज के गेट पर अपने अभिभावकों के साथ इकट्ठा होने लगे थे।
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच छात्रों की तलाशी के बाद उन्हें परीक्षा हाल में एंट्री दी गई। सुबह 10 बजे से शुरू हुई इस परीक्षा मेें 313 के सापेक्ष 215 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कालेज प्रशासन ने परीक्षार्थियों के बैठने के लिए पांच कमरों में व्यवस्था की थी।
परीक्षा की सुचिता बनाए रखने के लिए प्रत्येक कमरे में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। कालेज की चेयरपर्सन डॉ. अल्का पांडेय छात्रवृत्ति परीक्षा का निरीक्षण किया। कॉलेज के निदेशक अजिताभ दूबे व प्रशासक धीरज दूबे के साथ उनकी टीम सतत भ्रमणशील रहकर परीक्षा कक्षों का निरीक्षण करती रही।
कालेज के निदेशक अजिताभ दूबे ने बताया कि कालेज पांच कमरों मे परीक्षा कराई गई। इसके लिए कालेज के शिक्षकों को कक्ष निरीक्षक बनाया गया था। कॉलेज के प्रशासक धीरज दूबे ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल मे पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई।
परीक्षा के दौरान संतोष एसयू, लखमीचंद्र, कर्मजीत गुप्ता, प्रतीक, अभिषेक, रोमिता राय, चारुल शर्मा समेत अन्य शिक्षकों ने परीक्षा कराने में अपना योगदान दिया। परीक्षा के दौरान छात्र छात्राओं के अभिभावक कालेज परिसर में जमे रहे।
अभिभावकों ने इस छात्रवृत्ति परीक्षा के आयोजन के लिए अमर उजाला फाउंडेशन को धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि इससे बच्चों को पढ़ाई में तो सहायता मिलेगी ही, इस प्रकार की परीक्षा में बैठने से बच्चों का मनोबल भी बढ़ेगा।
कालेज की चेयरपर्सन ने छात्रवृत्ति परीक्षा को सराहा
अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से एससीपीएम मेडिकल कालेज आफ नर्सिग एंड पैरामेडिकल सांइसेज में आयोजित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा की कॉलेज की चेयरपर्सन डॉ. अलका पांडेय ने जमकर सराहना की।
परीक्षा का निरीक्षण करने पहुंची डा पांडेय ने अमर उजाला फाउंडेशन के इस सामाजिक सरोकार से जुड़े रहने के आयोजन की तारीफ करते हुए कहा कि इससे आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने मे सहायता मिल सकेगी। उन्होंने परीक्षा के लिए भेजी गई ओएमआर सीट व प्रश्नपत्र को भी सराहा।