फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   1.21 lakh cases settled in National Lok Adalat

Gonda News: राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटे 1.21 लाख वाद

Sun, 10 Sep 2023 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 10 Sep 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
1.21 lakh cases settled in National Lok Adalat
गोंडा। राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ शनिवार को प्रशासनिक न्यायाधीश उमेशचंद्र शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप जला कर किया। इस लोक अदालत में कुल एक लाख 21 हजार 498 वादों का निस्तारण किया गया। प्री-लिटीगेशन के माध्यम से एक लाख 9087 वादों का निस्तारण करते हुए कुल 12 करोड़ 96 लाख 853 रुपये की समझौता राशि तय की गई। पिछली लोक अदालत की तुलना में इस बार दोगुने मामलों का निस्तारण हुआ। गत राष्ट्रीय लोक अदालत में 65 हजार वादों का निपटारा हुआ था।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव नितिन श्रीवास्तव ने बताया कि इस लोक अदालत में जिला जज ब्रजेंद्रमणि त्रिपाठी ने चार, परिवार न्यायालय की प्रधान न्यायाधीश रीता गुप्ता ने 34 वादों का निस्तारण किया जबकि दुर्घटना दावा अधिकरण की पीठासीन अधिकारी डाॅ. अनुपमा गोपाल निगम ने 52 वाद निस्तारित कर चार करोड़ 25 लाख 45 हजार 310 रुपये धनराशि तय किया।
विज्ञापन

प्रथम अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय हरेंद्र कुमार ओझा ने चार, द्वितीय अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय रीतु नागर ने 15 वाद, प्रथम अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश पूजा सिंह ने पांच, विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी एक्ट नासिर अहमद ने दो, तृतीय अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश राजेश कुमार ने तीन, चतुर्थ अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश डाॅ. अनामिका चौहान ने 43 वाद निस्तारित कर एक लाख 17 हजार रुपये अर्थदंड निर्धारित किया। जबकि मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अनुपम शौर्य ने 2592 वाद निस्तारित कर एक लाख 71 हजार छह सौ अर्थदंड जमा कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed