फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   12 children being taken to Kurukshetra for manual labor found on a train

Gonda News: मजदूरी कराने कुरुक्षेत्र ले जा रहे 12 बच्चे ट्रेन में मिले

Fri, 11 Sep 2026 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 11 Sep 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
12 children being taken to Kurukshetra for manual labor found on a train
गोंडा। बिहार के मोतिहारी से हरियाणा के कुरुक्षेत्र की चावल मिल में मजदूरी कराने के लिए ले जाए जा रहे 12 बच्चे आरपीएफ को ट्रेन में चेकिंग के दौरान मिले हैं। बच्चों को लेकर जा रहे दो युवकों को टीम ने गिरफ्तार कर लिया। मामले में दो ठेकेदारों के नाम भी सामने आए हैं। ठेकेदारों समेत चार लोगों के विरुद्ध एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

आरपीएफ इंस्पेक्टर अनिरुद्ध राय ने बताया कि अपराध आसूचना शाखा, रेलवे सुरक्षा बल, बचपन बचाओ आंदोलन समिति गोरखपुर और अपराजिता सामाजिक समिति बहराइच की टीम ने बृहस्पतिवार को ट्रेनों में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए अभियान चलाया। दरभंगा से अमृतसर जाने वाली जननायक एक्सप्रेस के बरुआचक स्टेशन से रवाना होने के बाद सामान्य कोच में कुछ बच्चे डरे-सहमे मिले। उनके साथ मौजूद दो युवकों पर संदेह हुआ।
विज्ञापन

इस पर ट्रेन के गोंडा स्टेशन पहुंचने पर सभी को उतार लिया गया। पूछताछ में सामने आया कि बच्चों को कुरुक्षेत्र के पेहवा कस्बे में चावल मिल में मजदूरी के लिए ले जाया जा रहा था। बच्चों को बिहार के मोतिहारी जिले के मेहसी थाना क्षेत्र के कटहा निवासी प्रमोद कुमार और मेहसी के मिथुनपुरवा निवासी विजय शाह मोतिहारी से लेकर जा रहे थे। जांच में ठेकेदार अनिल और मुकेश की भूमिका भी सामने आई। आरोप है कि बच्चों के परिजनों को प्रलोभन देकर उन्हें भेजने के लिए अग्रिम धन दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी 12 बच्चों को चाइल्ड लाइन गोंडा की प्रभारी नीतू त्रिपाठी को देखभाल एवं संरक्षण के लिए सौंप दिया गया। आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग थाने में आरोपी प्रमोद कुमार, विजय शाह और प्रकाश में आए ठेकेदार मुकेश शाह व अनिल शाह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed