फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   12 BEOs caught spitting at NIC during video conferencing

वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान एनआईसी में थूकने पर 12 बीईओ फंसे

Wed, 16 Sep 2020 10:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
12 BEOs caught spitting at NIC during video conferencing
गोंडा। बेसिक शिक्षा विभाग मंगलवार को एक खंड शिक्षा अधिकारी की करतूत से शर्मसार हो गया। एनआईसी में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान वहां पर पान मसाला खाकर किसी शिक्षा अफसर ने जगह-जगह थूक दिया। एनआईसी के प्रभारी ने इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी। जिलाधिकारी डॉ. नितिन बसंल ने इस तरह की हरकत को गंभीरता से लिया और कार्रवाई के निर्देश बीएसए को दिए। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. इन्द्रजीत प्रजापति ने दुख जताया और कहा कि ऐसी हरकत से वह शर्मिंदा हैं। उन्होंने मीटिंग में आए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों पर 500-500 रुपये का जुर्माना लगा दिया है। इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी है।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग एनआईसी में थी, जहां बीएसए भी मौजूद रहे। एनआईसी के भीतर ही किसी एक खंड शिक्षा अधिकारी ने पान मसाला खाकर थूक दिया, यहीं नही एक गुटखे का रैपर भी पड़ा मिला। ऐसे में माना जा रहा है कि गुटखा खाया और फिर थूका। वैसे तो पान मसाला खाना मना है लेकिन कोविड को देखते हुए थूकने पर ही मनाही है कि यहां वहां कोई न थूके। इसके बावजूद शिक्षा अफसर की ऐसी करतूत शर्मिंदा करने वाली रही। इसके पहले भी एक घटना हो चुकी है। फिलहाल किसी एक के खता की सजा अन्य शिक्षा अफसरों को भी मिली है। सभी पर जुर्माना लगा है और जवाब तलब हुआ है। जिलाधिकारी ने इस मामले में कड़े तेवर अपनाए हैं।
विज्ञापन

शिक्षा अफसरों की लापरवाही से शिक्षामित्रों को झटका
खंड शिक्षा अधिकारियों की लापरवाही से 296 शिक्षा मित्रों को झटका लगा है। समग्र शिक्षा अभियान से कार्यरत 2770 शिक्षामित्रों को मई माह के बाद से एक भी पैसे का भुगतान नहीं हुआ। जिससे शिक्षामित्र माता-पिता की दवा बच्चों की पढ़ाई आदि आर्थिक संकट के कारण जूझ रहे हैं। मानदेय भुगतान में हो रही विभाग की हिला वाली को देखते हुए विगत दिनों संगठन के जिला अध्यक्ष अवधेश मणि मिश्रा द्वारा शीघ्र भुगतान की मांग को लेकर जिले से शासन स्तर पर की गई थी। पदाधिकारियों के साथ सहयोग मे लगे रहे की जल्द भुगतान हो फिर भी अब तक इन शिक्षामित्रों के मानदेय का भुगतान नहीं हो पाया। पीएफएमएस पोर्टल से मानदेय के लिए 17 खंड शिक्षा अधिकारियों को फीडिंग करके देनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

2474 शिक्षामित्रों का ही परीक्षण में सही मिला। ऐसे में 296 का मानदेय फंस गया है। बभनजोत 4, बेलसर 22, छपिया 15ख् कर्नलगंज 9, हलधर मऊ 6, इटियाथोक 12, झंझरी 39, कटराबजार 27, मनकापुर 7, मुजेहना 12, नगर क्षेत्र 4, नवाबगंज 10, पडरीकृपाल 10, परसपुर 29, रुपईडीह 48, तरबगंज 11, वजीरगंज 31 शिक्षामित्रों का डाटा गलत हो गया है। जिला मंत्री अभिमन्यु प्रसाद मिश्रा, राधेश्याम, रामकेवल यादव, अरविंद शंकर सिंह, शिव शंकर यादव आदि ने सभी का मानदेय देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed