फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   24 लाख वोटर आज करेंगेेदो सीटों के 27 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला

24 लाख वोटर आज करेंगेेदो सीटों के 27 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला

Sun, 05 May 2019 10:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
24 लाख वोटर आज करेंगेेदो सीटों के 27 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला
गोंडा। लोकसभा चुनाव का महासंग्राम शुरू होने में अब चंद समय बचे हैं। जिले के 24.2 लाख 118 मतदाता सोमवार को जिले के 57-कैसरगंज संसदीय सीट के 12 व 59-गोंडा संसदीय सीट के 15 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। जिले के दोनों संसदीय सीट के अलग-अलग कुल 2882 बूथों पर सुबह 07 बजे से शाम 06 बजे तक मतदान होगा।
विज्ञापन


जिले में शान्तिपूर्ण व निष्पक्ष मतदान कराने के लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजात किये हैं। जिले के 57-कैसरगंज संसदीय क्षेत्र से कुल 12 उम्मीदवार चुनावी समर में कूदे हैं। जबकि 59-गोंडा संसदीय क्षेत्र से कुल 15 उम्मीदवार ताल ठोक रहे हैं। जिले में शान्तिपूर्ण चुनाव कराने के लिए कुल 16 हजार कर्मचारियों को लगाया गया है। मतदान को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं। पूरे जिले को 29 जोनल, 197 सेक्टरों में बांटा गया है। सभी बूथ पर दो-दो सशस्त्र जवानों को लगाया गया है। इसके अलावा हर दो घण्टे में एक बूथ पर एक निगरानी टीम के पहुंचने का इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन


इस बारे में उप जिला निर्वाचन अधिकारी रत्नाकर मिश्र ने बताया कि मतदान को लेकर पूरी तैयारी हो चुकी है। जिले की सीमा को 48 घण्टे पहले सील कर दिया गया है। किसी बूथ पर मतदान में गड़बड़ी करने व कानून व्यवस्था खराब करने वाले तत्वों पर नजर रखने के लिए कई तरह की टीमें लगायी गई हैं। गड़बड़ी करने वालों से सशस्त्र बल के अलावा अधिकारियों कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed