फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   आंगनबाड़ंी कार्यकत्रियों ने घेरा विक ास भवन,किया प्रदर्शन

आंगनबाड़ंी कार्यकत्रियों ने घेरा विक ास भवन,किया प्रदर्शन

Wed, 06 Dec 2017 09:46 PM IST
Updated Wed, 06 Dec 2017 09:46 PM IST
विज्ञापन
आंगनबाड़ंी कार्यकत्रियों ने घेरा विक ास भवन,किया प्रदर्शन

विज्ञापन
आंगनबाड़ंी कार्यकर्ताओं ने घेरा विकास भवन, प्रदर्शन

गोंडा। मानदेय बढ़ोत्तरी व राज्य कर्मचारी के दर्जे की मांग को लेकर बुधवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सड़क पर उतरी। धरने के 46 वें दिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं ने जिला पंचायत के टिन शेड में चल रहे धरनास्थल से अंबेडकर चौराहा होते हुए विकास भवन तक मार्च निकाला और विकास भवन का घेराव किया। कार्यकत्रियों ने अपनी मांगों को पूरा किए जाने को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।

जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाएं न्यूनतम मजदूरी, केंद्रीय कर्मचारी का दर्जा व गैर आईसीडीएस कार्यों से मुक्त किए जाने की मांग को लेकर महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के बैनर तले पिछले 46 दिनों से जिला पंचायत के टिन शेड में हड़ताल पर बैठी हैं।
विज्ञापन


इनके हड़ताल के कारण जिले भर के अधिकतर आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन ठप है और इन केंद्रों पर ताले लटक रहे हैं। इस हड़ताल से केंद्रो पर पोषाहार का वितरण पूरी तरह से प्रभावित है। कुपोषितों व गर्भवती महिलाओं को योजनाओं का लाभ नही मिल रहा है और कुपोषित बच्चों को संख्या लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बावजूद जिला प्रशासन के अफसर इस हड़ताल पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे हड़ताली कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं में आक्रोश बढ़ रहा है। बुधवार को उनका यह आक्रोश सतह पर आ गया और सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता सहायिकाएं सड़क पर उतर आई।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जिला पंचायत के टिन शेड में चल रहे धरनास्थल से निकलकर अंबेडकर चौराहा, कमिश्रर आवास व पुलिस अधीक्षक कार्यालय से होते हुए विकास भवन स्थित जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला। इसके बाद सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं सहायिकाओं ने विकास भवन का घेराव किया और प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की।

विकास भवन परिसर में ही कार्यकत्रियों ने सभा भी की। इस सभा को संबोधित करते हुए संघ की जिलाध्यक्ष प्रेम कुमारी यादव ने कहा कि 18 हजार रुपये से कम के मानदेय पर कोई समझौता नही किया जाएगा। इस पैदल मार्च से अंबेडकर चौराहे से आगे गोंडा लखनऊ मार्ग पर जाम लगा रहा और लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ा।


संघ की जिला महामंत्री नीरा जायसवाल ने बताया कि बुधवार को कार्यकत्रियों के मार्च का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष दीपा तिवारी व संचालन मंडल संरक्षक राजेश श्रीवास्तव ने किया। पैदल मार्च के दौरान राजेश दीक्षित, विजयलक्ष्मी मिश्रा, देवीवती, आशा सिंह, राकेश कुमारी सिंह, कमला सिंह,संध्या सिंह, गीता सिंह, रेनू श्रीवास्तव, कैसरजहां, राजकुमारी, पूनम पांडेय, अर्चना श्रीवास्तव, नमिता कनौजिया, रिंकू पांडेय समेत अन्य मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed