फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   परसपुर में फूड प्वाइजनिंग से 200 लोग बीमार पड़े-

परसपुर में फूड प्वाइजनिंग से 200 लोग बीमार पड़े-

Sat, 13 Apr 2019 11:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
परसपुर में फूड प्वाइजनिंग से 200 लोग बीमार पड़े-

विज्ञापन
परसपुर में फूड प्वाइजनिंग से 200 लोग बीमार पड़े

गोंडा। पसका निहालपुरवा में फूड प्वाइजनिंग से 200 लोग बीमार पड़ गये। फूड प्वाइजनिंग से पीड़ित लोगों को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि एक मुंडन की दावत में लोगों को मटर पनीर खिलाया गया था।

परसपुर ब्लाक के ग्राम पंचायत पसका के मजरा निहालपुरवा निवासी राकेश सिंह के यहां मुण्डन संस्कार को लेकर शुक्रवार को दावत का प्रोग्राम था। बताया जाता है कि करीब 600-700 लोगों ने खाना खाया था।
विज्ञापन


दावत में मेहमानों को मटर पनीर, दाल,चावल पूड़ी के साथ दही बड़ा आदि सर्व किया गया था। पीड़ितों के मुताबिक खाना खा कर जब वह लोग घर पहुंचे और सोने को लेटे उसके कुछ देर बाद से उनके पेट में दर्द शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने परेशानी से बचने के लिए नीबू पानी पिया और हल्की फुल्की दवा ली लेकिन आराम नही हुआ। सुबह दावत खाने वालों के उल्टी दस्त आना शुरू हो गया। लोगों ने उल्टी दस्त से पीड़ित लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया।

स्वास्थ्य केंद्र पर पसका ग्राम पंचायत के निहालपुरवा निवासी सजमन सिंह, शिव बक्श सिंह, नाथू सिंह, अंतिम सिंह, दिव्यांशी, बेबी के अलावा नायब पुरवा निवासी बालेकरन सिंह,अजय कुमार सिंह,तेज बहादुर सिंह का इलाज चल रहा है।

ग्राम पंचायत पसका के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संत बहादुर सिंह ने बताया कि फूड प्वाइंजनिंग से करीब 200 लोग पीड़ित हैं कुछ पीड़ितों को जिला अस्पताल कुछ को लखनऊ तो कुछ को निजी क्लीनिक पर भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि पीड़ितों को एंबुलेंस के साथ निजी वाहन से भोर में पीड़ितों को अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में कोई चिकित्सक नही है फार्मासिस्ट की देखरेख में पीड़ितों का इलाज चल रहा है। फार्मासिस्ट कमलेश कुमार का कहना है कि फूड प्वाइजनिंग से लोग बीमार पड़े हैं।

परसपुर के ग्राम पंचायत पसका के निहालपुरवा में फूड प्वाइजनिंग से पीड़ितों का इलाज करने शनिवार को जिला अस्पताल से स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची। टीम ने पीड़ितों का इलाज किया।

गांव में बीमार हुए लोगों के साथ सीएचसी पर भर्ती लोगों को ग्लूकोज की बोतलें लगाने के साथ जरूरी दवाएं दी गईं। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. देवराज की अगुवाई में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मरीजों का इलाज किया।

परसपुर ब्लाक के निहालपुरवा गांव में फूड प्वाइजनिंग से कई लोग बीमार पड़ गये थे। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य अधिकारियों की टीम को गांव व सीएचसी पर लगाया गया।


बीमार पड़े लोगों का इलाज शुरू हुआ और उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। पीड़ितों से मिला पूछने पर उन लोगों ने दावत में मटर पनीर आदि खाने की बात बतायी है। पीड़ितों के इलाज के लिए पर्याप्त दवाओं व चिकित्सकों की देखभाल की व्यवस्था कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed