फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   आधा दर्जन उम्मीदवारों पर आचार संहिता के उल्लंघन का केस

आधा दर्जन उम्मीदवारों पर आचार संहिता के उल्लंघन का केस

Mon, 20 Nov 2017 10:35 PM IST
Updated Mon, 20 Nov 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
आधा दर्जन उम्मीदवारों पर आचार संहिता के उल्लंघन का केस

विज्ञापन
आधा दर्जन उम्मीदवारों पर आचार संहिता का केस

परसपुर/खरगूपुर। परसपुर व खरगूपुर पुलिस ने निकाय चुनाव में बिना अनुमति सभा करने, प्रचार करने के आरोप में भाजपा, सपा, कांग्रेस समेत आधा दर्जन उम्मीदवारों के खिलाफ केस दर्ज किया है। उम्मीदवारों ने सभा की अनुमति कहीं की ली जबकि सभा कहीं और स्थान पर की।

परसपुर नपं क्षेत्र के उड़नदस्ता टीम के शिवदयाल तिवारी ने परसपुर थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि भाजपा नगर पंचायत पद की चेयरमैन पद की प्रत्याशी विमला देवी के पक्ष में रविवार को सदगुरु मैरेज हाल में कार्यकर्ताओं की बैठक के लिए अनुमति ली गयी थी।
विज्ञापन


लेकिन वहां मीटिंग न कर परसपुर-बालपुर तिराहे पर जनसभा की गयी। जिससे यातायात बाधित हो गया था। यह कृत्य आदर्श आचार संहिता उलंघन है। शिवदयाल तिवारी नायब तहसीलदार की तहरीर पर परसपुर पुलिस ने भाजपा प्रत्याशी विमला देवी के खिलाफ आदर्श चुनाव आचार संहिता का मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। इसी तरह से नगर पंचायत खरगूपुर निर्दलीय अध्यक्ष पद प्रत्याशी राजीव रस्तोगी के विरुद्ध चुनाव आचार संहिता का उलंघन करने का प्राथमिकी एफ एसटी टीम प्रभारी सत्यपाल प्रसाद ने स्थानीय थाने में दर्ज करायी।


एफएसटी प्रभारी सत्यपाल प्रसाद नायब तहसीलदार सदर ने सपा से अध्यक्ष पद प्रत्याशी लाल मोहम्मद का बिना परमीशन का ई रिक्शा पर प्रचार करते पाया गया। इसी तरह कांग्रेस के अध्यक्ष पद प्रत्याशी शाकिर अली द्वारा बिना परमीशन का सब्जी मंडी में चुनाव कार्यालय संचालित पाया गया इसके अलावा वही शिव सेना की अध्यक्ष पद प्रत्याशी पदमा सोनी के विरुद्ध सरकारी स्थलों पर चुनाव पोस्टर लगाए जाने के मामले में रविवार को भी आचार संहिता के उलंघन की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसी क्रम में सभासद पद के प्रत्याशियों राहुल कुमार,मंजू देवी,विमल कुमार के विरुद्ध चुनाव आचार संहिता का मामला दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed