फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   तालाब पर बने पांच मकान को जेसीबी से ढहाया

तालाब पर बने पांच मकान को जेसीबी से ढहाया

Fri, 10 Nov 2017 10:18 PM IST
Updated Fri, 10 Nov 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
तालाब पर बने पांच मकान को जेसीबी से ढहाया

विज्ञापन
तालाब पर बने पांच मकान को जेसीबी से ढहाया

खरगूपुर गोंडा। उच्च न्यायालय के आदेश पर सार्वजनिक तालाब पर बने पाँच अवैध मकानों को राजस्व विभाग की टीम व पुलिस बल की मौजूदगी में शुक्रवार को जेसीबी से ढहा दिया गया।

थाना क्षेत्र के ग्राम भटपी में स्थित गाटा संख्या 1367 सार्वजनिक तालाब को पाटकर इसी गाँव के पांच लोगों ने वर्षों पूर्व मकान का निर्माण करा लिया था। अवैध कब्जे की शिकायत उच्च न्यायालय लखनऊ में एक व्यक्ति ने जनहित याचिका दायर किया।
विज्ञापन


न्यायालय ने मामले की सुनवाई कर अवैध रूप से निर्माण कराये गये वली मोहम्मद, नूर मोहम्मद, जान मोहम्मद, निसार व इसराफील पुत्र गण फकीर मोहम्मद द्वारा पक्के मकानों को ढहाकर सार्वजनिक तालाब को अतिक्रमण से मुक्त कराने का आदेश जिला प्रसाशन को दिया था। इसके पूर्व न्यायालय ने अवैध कब्जेदारों से स्वत: अतिक्रमण हटाने को कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन आरोपियों ने तालाब की जमीन से अपना कब्जा नहीं हटाया था। सार्वजनिक तालाब पर बनाये गए मकानों को न हटाये जाने पर तहसीलदार सत्य नारायण त्रिपाठी, प्रभारी निरीक्षक अशोक सिंह, राजस्व निरीक्षक अभिषेक कुमार, एक सेक्सन पीएसी, कोतवाली नगर, थाना इटियाथोक व खरगूपुर थाने की पुलिस बल की मौजूदगी में अवैध रूप से निर्माण कराये गये मकानों को जेसीबी लगाकर ढहा दिया गया। तालाब पर कब्जा करने वाले पांचों लोग एक ही परिवार के सगे भाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed