{"_id":"59397c6a4f1c1bc5068b458d","slug":"111496939626-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के विवाद में युवक की हत्या कर फेंका शव ं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन के विवाद में युवक की हत्या कर फेंका शव ं
Updated Thu, 08 Jun 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीन विवाद में युवक का कत्ल
शव गांव के बाहर तालाब किनारे फेंका
तीन पर हत्या का केस, खोंड़ारे के कूकनगर ग्रंट की घटना
खोंडारे/गौरा चौकी। जमीन विवाद में एक युवक की बुधवार शाम हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह उसका शव गांव के बाहर तालाब किनारे पड़ा मिला। युवक की पत्नी ने गांव के ही एक व्यक्ति को नामजद करते हुए तीन लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
खोंड़ारे थाना क्षेत्र के कूकनगर ग्रंट के मजरा ददरा की रहने वाली सुनीता पत्नी मोहन तिवारी के मुताबिक गांव के बाहर पति के नाम से छह बीघा जमीन है। जमीन पर गांव के ही रहने वाले कलीमुल्ला की नजर थी। पांच साल पहले कलीमुल्ला ने उसके पति मोहन (30) को शराब पिलाकर जमीन के आगे का हिस्सा बैनामा करा लिया, लेकिन रजिस्ट्री के दौरान जब रजिस्ट्रार ने मोहन से पैसे मिलने की जानकारी मांगी तो मोहन ने पैसा मिलने से इन्कार कर दिया। जिससे बैनामे की प्रक्रिया अधूरी रह गई। सुनीता का कहना है कि इसके बाद से ही कलीमुल्ला व उसके पति के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। सुनीता का आरोप है कि कलीमुल्ला बिना पैसा दिए ही बैनामा की प्रक्रिया को पूरा करने का दबाव बना रहा था। सुनीता ने बताया कि बुधवार दोपहर में कलीमुल्ला दो साथियों को लेकर उसके घर आया और पति को बुलाकर ले गया था, लेकिन उसके बाद उसका पति घर नहीं लौटा। गुरुवार सुबह गांव के बाहर स्थित एक तालाब किनारे मोहन का शव पड़ा मिला। सुनीता का आरोप है कि कलीमुल्ला ने साथियों संग मिलकर पति की हत्या कर दी। इस मामले में सुनीता ने कलीमुल्ला व उसके दो साथियों के खिलाफ खोंड़ारे थाने में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष विनोद कुमार यादव ने बताया कि हत्या कर साक्ष्य छिपाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
अब दादा-दादी पर पांच बच्चों की जिम्मेदारी
मोहन के पांच बच्चे हैं। बड़ी बेटी शिवांगी (15) साल व सबसे छोटी मानवी (7) साल की है। मोहन की मौत के बाद उसके पांच बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। अब उनके पालन पोषण की जिम्मेदारी मोहन के बुजुर्ग माता पिता सत्यनरायन तिवारी व फूलमती पर है। सत्यनरायन के मुताबिक मोहन दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था।
विज्ञापन
गरीबों की जमीन हड़पने में आरोपी माहिर
मोहन की हत्या में नामजद कलीमुल्ला जमीन के गोरखधंधे में काफी दिनों से लिप्त है। लोगों का कहना है कि कलीमुल्ला पहले तो मदद के नाम पर गरीबों को पैसे उधार देता है और बाद में दबाव बनाकर उनकी बेशकीमती जमीनों को कौड़ियों के भाव खरीद लेता है। इस तरह की कई घटनाएं अब तक सामने आ चुकी है लेकिन कलीमुल्ला के रसूख के आगे कोई भी सिर नहीं उठाता।
फोटो-7