फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   11 people injured in tinshed dispute

टिनशेड रखने के विवाद में मारपीट, 11 लोग चोटिल

Sun, 16 May 2021 09:37 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 09:37 PM IST
विज्ञापन
11 people injured in tinshed dispute
गोंडा। त्यौरासी हरदीटांड़ गांव के मजरे लोहारनपुरवा में टिनशेड शेड रखने के विवाद को लेकर शनिवार को दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें दोनों पक्षों की तीन महिलाओं सहित 11 लोगों को चोटें आई हैं। दोनों पक्षों की तरफ से थाना परसपुर में महिला सहित 8 लोगों के खिलाफ क्रास रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

थाना परसपुर क्षेत्र के त्यौरासी हरदीटांड़ गांव के मजरे लोहारनपुरवा निवासी मुन्ना लाल विश्वकर्मा ने शनिवार को थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि टिनशेड रखने के विवाद को लेकर उसके गांव के रहने वाले धनलाल विश्वकर्मा, पाटनदीन, संतकुमार व रोहित शनिवार की सुबह उससे अभद्रता करते हुए लाठी-डंडे से मारने लगे।
विज्ञापन

शोर करने पर उसका बेटा अवधेश व गुरुदीन, बहू कमलेश देवी व पूजा, पत्नी सिरताजी व रिश्तेदार मंगल बचाने आये तो आरोपियों ने उनकी भी पिटाई कर दी। जिससे से सभी को चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुन्ना लाल की तहरीर पर धनलाल विश्वकर्मा, पाटनदीन विश्वकर्मा, संतकुमार विश्वकर्मा व रोहित विश्वकर्मा के खिलाफ थाने में मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वहीं दूसरे पक्ष के पाटनदीन विश्वकर्मा ने इसी विवाद को लेकर मुन्नालाल समेत कई के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया कि शनिवार की सुबह सभी उसके घर पर चढ़ आए और लाठी-डंडे से उसकी पिटाई करने लगे।

शोर करने पर उसका बेटा रोहित, पाटनदीन व भाई संत कुमार बचाने दौड़े तो आरोपियों ने उन्हे भी मारापीटा। पाटनदीन की तहरीर पर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई है। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के एक महिला सहित आठ लोगों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed